{"_id":"64c8c95ef58f11f18800e5e0","slug":"british-sikh-man-killed-his-wife-with-wooden-bat-world-news-and-updates-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: ब्रिटिश सिख बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को लड़की के बैट से वार कर मार डाला, आरोपी ने अपना गुनाह कबूला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: ब्रिटिश सिख बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को लड़की के बैट से वार कर मार डाला, आरोपी ने अपना गुनाह कबूला
Tue, 01 Aug 2023 02:29 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:29 PM IST
सार
ब्रिटेन में एक सिख बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की लड़की का बैट मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र करीब 79 साल है। रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति ने खुद लंदन पुलिस स्टेशन में जाकर अधिकारियों को हत्या की बात बताई कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में एक सिख बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की लड़की का बैट मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र करीब 79 साल है। रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति ने खुद लंदन पुलिस स्टेशन में जाकर अधिकारियों को हत्या की बात बताई कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है और उसने पुलिस के सामने पत्नी की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी व्यक्ति नाम तरसेम सिंह है उसको पुलिस ने स्नेरेसब्रुक क्राउन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में उसने अपने घर पर 77 वर्षीय पत्नी माया देवी की हत्या करने की बात स्वीकार की। उन्हें 29 सितंबर को इसी अदालत में सजा सुनाई जाएगी। मामले की जांच करने वाले अधिकारी इंस्पेक्टर मार्क रोजर्स ने कहा कि यह एक दुखद मामला है और दंपत्ति के तीन बच्चे हैं जो पूरी तरह से टूट चुके हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि किसी को भी इस तरह से अपनी मां को नहीं खोना चाहिए और हम इस कठिन समय में उन तीनों बच्चों के साथ हैं और उनको सपोर्ट करते रहेंगे। आगे अधिकारी ने बताया कि तरसेम सिंह ने यह बात कभी नहीं बताई वह कौन सी बात पर इतने हिंसक हो गए और पत्नी की हत्या कर दी। लेकिन यह ठीक हुआ कि उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
मई महीने में उसने पुलिस को बताया था कि उसने अभी-अभी अपनी पत्नी की हत्या की है। इसके बाद पुलिस अधिकारी तुरंत एल्म पार्क में काउड्रे स्थित तरसेम के घर में पहुंचे और माया देवी को लिविंग रूम के फर्श पर बेहोश पाया और वहां पास में ही पड़ा एक लकड़ी का बैट मिला। वहीं, कालीन और आस-पास की दीवारों पर काफी खून के धब्बे थे।
पुलिस ने बताया कि माया देवी को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम जांच में मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट लगना पाया गया। तरसेम सिंह पर अगले दिन आरोप लगाया गया और हिरासत में भेज दिया गया।