फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Prime Minister Theresa May faces pressure on resignation over Brexit issue

ब्रेग्जिट : टेरीजा पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव, अपनी ही पार्टी के सदस्य हुए खिलाफ

Tue, 23 Apr 2019 09:33 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 23 Apr 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
British Prime Minister Theresa May faces pressure on resignation over Brexit issue
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे को ब्रेग्जिट मुद्दे पर मंगलवार को इस्तीफे की मांग के नए दबाव का सामना करना पड़ा। सांसदों के ईस्टर की छुट्टी के बाद काम पर वापस लौटने के बाद यह दबाव बढ़ता दिख रहा है। इस्तीफे की मांग उनकी ही कंजर्वेटिव पार्टी के ब्रेग्जिट समर्थक सदस्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं ब्रेग्जिट समर्थक कंजर्वेटिव सांसद नाइजेल ईवन्स ने टेरीजा के इस्तीफे की मांग रखी और कहा कि उन्हें जल्द से जल्द पद त्याग देना चाहिए। ईवन्स ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरा मानना है कि कंजर्वेटिव पार्टी को नया नेतृत्व मिलने पर ही हम इस गतिरोध को तोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि ब्रेग्जिट के तहत यूरोपीय संघ से ब्रिटेन को पिछले महीने बाहर होना था, लेकिन इसमें तब विलंब हो गया है जब सरकार इस समझौते पर संसद का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है। विलंब और समझौते के लिए टेरीजा के प्रयास को लेकर ब्रेग्जिट समर्थक कंजर्वेटिव सांसदों और अधिकारियों के बीच रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed