फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   british prime minister boris johnson said lets all vaccinated by the end of 2022

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अपील, 2022 के अंत तक सभी को वैक्सीन लगाने का लें संकल्प

Mon, 07 Jun 2021 08:52 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 07 Jun 2021 08:52 AM IST
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वो जी7 के सदस्यों से अपील करेंगे कि 2022 तक सभी को वैक्सीन लगाने की संकल्प लें। अगले हफ्ते से तीन दिन के लिए जी7 समिट की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
british prime minister boris johnson said lets all vaccinated by the end of 2022
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : twitter.com/BorisJohnson

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते वो जी7 देशों के नेताओं से अपील करेंगे कि 2022 के अंत तक दुनिया को पूरी तरह से टीकाकृत करने का संकल्प लिया जाए। उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक सभी लोगों को वैक्सीन लगा देना चिकित्सा इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन


मैं अपने साथी और जी7 के नेताओं से इस भयानक महामारी को खत्म करने के लिए हमारे साथ आने का आह्वान कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर संकल्प लें कि कोरोना वायरस की वजह से हुई तबाही को फिर कभी ना होने दें। बता दें अगले हफ्ते के शुक्रवार से तीन दिवसीय जी7 समिट शुरू होगा, जिसमें जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, इटली, जापान और यूरोपिय संघ और कनाडा शामिल होंगे। 
विज्ञापन


अल्फा वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक डेल्टा वैरिएंट
वहीं ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने रविवार को कहा कि पहली बार भारत में सामने आया कोरोना वायरस का डेल्टा या बी1.617.2 स्वरूप अल्फा या तथाकथित केंट स्वरूप (वीओसी) से 40 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है। वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के पीछे डेल्टा स्वरूप का प्रसार है और इसने 21 जून से निर्धारित अनलॉक योजना को और मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीके की दोनों खुराक लेना जरूरी
उन्होंने हालांकि यह भी बताया कि डेल्टा स्वरूप की वजह से अस्पताल में भर्ती अधिकतर लोगों को टीके नहीं लगे थे और 'बेहद कम' लोगों को ही कोविड-19 टीकों की दोनों खुराक लगी थीं। मंत्री ने कहा कि यह उस वैज्ञानिक सलाह को परिलक्षित करती है कि चिंता के कारक डेल्टा स्वरूप के खिलाफ टीके की एक खुराक अल्फा स्वरूप जितनी प्रभावी नहीं है और दोनों खुराक लेने को ही बचाव हो सकता है।


हैनकॉक ने स्काई न्यूज को बताया कि इस आंकड़े के साथ कह सकते हैं कि यह स्वरूप करीब 40 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है, मेरे पास यही नवीनतम परामर्श है। इसका मतलब है कि डेल्टा स्वरूप के साथ वाले वायरस का प्रबंधन और मुश्किल है, लेकिन महत्वपूर्ण रूप से हम मानते हैं कि टीकों की दो खुराक लेने पर आपको इनसे भी उतनी ही सुरक्षा मिलेगी जितनी की पिछले स्वरूप से मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed