फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Prime Minister Boris Johnson once again appeals to the opposition to hold election

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बार फिर विपक्ष से की चुनाव कराने की अपील 

Wed, 25 Sep 2019 02:38 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Sep 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
British Prime Minister Boris Johnson once again appeals to the opposition to hold election
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। इसके बाद भी बोरिस जॉनसन ने एक बार फिर विपक्षी लेबर पार्टी से चुनाव कराने की अपील की।

विज्ञापन


जॉनसन ने लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन की ओर इशारा करते हुए न्यूयॉर्क दौरे पर पत्रकारों से कहा, जो चीज स्पष्ट रूप से की जानी चाहिए वह चुनाव कराना है। जेरेमी कॉर्बिन बेतुकी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉर्बिन को चुनाव कराने का समर्थन करना चाहिये।
विज्ञापन


जॉनसन बिना किसी समझौते के ही सही, अक्टूबर के अंत तक ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करना चाहते हैं। बुधवार से संसद का सत्र फिर से शुरू होगा।

बता दें कि, बोरिस जॉनसन द्वारा ब्रेक्जिट से पहले संसद को निलंबित करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी ठहराया। सर्वोच्च अदालत की अध्यक्ष लेडी ब्रेंडा हेल ने कहा कि, 'महारानी को संसद सत्र का अवसान करने की सलाह देने का बोरिस जॉनसन का फैसला गैरकानूनी था। हमारे लोकतंत्र की बुनियादों पर इससे गहरा असर पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मूल की ब्रेक्जिट विरोधी कार्यकर्ता गीना मिलर ने जॉनसन के फैसले को ब्रिटेन की हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने इसे शीर्ष अदालत को भेज दिया था।

शीर्ष अदालत की अध्यक्ष लेडी ब्रेंडा हेल ने कहा, महारानी को संसद सत्र का अवसान करने की सलाह देने का उनका फैसला गैरकानूनी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed