फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British police arrest Wikileaks founder Julian Assange

विकिलीक्स के सह संस्थापक जुलियन असांजे लंदन में गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2019 03:56 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, लंदन Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 12 Apr 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
British police arrest Wikileaks founder Julian Assange
जूलियन असांजे

अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने वाले विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे को लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अपनी गिरफ्तारी और स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने से बचने के लिए असांजे ने पिछले 7 साल से इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी थी। ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने असांजे की गिरफ्तारी का स्वागत किया है।

विज्ञापन


ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक, दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर की सरकार ने 47 वर्षीय असांजे को दी गई शरण को हटा लिया था। इसके बाद इक्वाडोर के राजदूत ने पुलिस को बुलाया और असांजे को गिरफ्तार कर लिया गया। अंसाजे को जबरन दूतावास के बाहर निकाला। इस दौरान वह पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते दिखे।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि असांजे पर जमानत नियमों के उल्लंघन का आरोप है। कई बार नोटिस देने के बाद भी वह कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। पुलिस ने कहा कि जल्द ही असांजे को लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने से बचने के लिए असांजे ने जून, 2012 से दूतावास को अपना ठिकाना बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बाद में स्वीडन ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को हटा लिया था, लेकिन असांजे दूतावास में ही डटे रहे। असांजे ने 2010 में बड़ी संख्या में इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। 

करार के खिलाफ काम कर रहे थे असांजे : इक्वाडोर

हाल के कुछ महीनों में असांजे और इक्वाडोर के रिश्ते में खटास आ गई थी। इक्वाडोर के राष्ट्रपतिलेनिन मोरेनो ने कहा, ‘उनके देश ने असांजे को दी हुई शरण वापस ले ली थी। वह करार के खिलाफ जाकर काम कर रहे थे। पिछले साल मार्च से उन्हें मिली इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी।’ विकिलीक्स ने कहा कि इक्वाडोर ने असांजे को दिया आश्रय गलत तरीके से वापस लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed