फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British PM Rishi Sunak welcomes Ukraine President Zelenskyy on surprise visit

Zelenskyy: अचानक ब्रिटेन पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति; सुनक ने मिसाइल और सशस्त्र ड्रोन देकर समर्थन दोहराया

Mon, 15 May 2023 11:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 15 May 2023 11:11 PM IST
सार

ब्रिटेन ऐसा चौथा यूरोपीय देश है जिसकी पिछले कुछ दिन में जेलेंस्की ने यात्रा की है। ब्रिटेन से पहले उन्होंने जर्मनी और इटली और फ्रांस की यात्रा की थी। रविवार यानी कल राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने के लिए उन्होंने पेरिस की एक अघोषित यात्रा की थी।

विज्ञापन
British PM Rishi Sunak welcomes Ukraine President Zelenskyy on surprise visit
ऋषि सुनक और जेलेंस्की - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अभी थमती नहीं दिख रही है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति अपने देश के लिए समर्थन जुटाने में लगे हैं। इस बाबत वह पश्चिमी देशों का दौरा भी कर रहे हैं। इसी क्रम में वे सोमवार को ब्रिटेन पहुंचे। जहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राष्ट्रपति जेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान ब्रिटेन ने युद्धग्रस्त यूरोपीय राष्ट्र के लिए हवाई सहित सैन्य सहायता के साथ ही रक्षा मिसाइल और सशस्त्र ड्रोन की पेशकश करके अपने समर्थन की पुष्टि की। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रिटेन ऐसा चौथा यूरोपीय देश है जिसकी पिछले कुछ दिन में जेलेंस्की ने यात्रा की है। ब्रिटेन से पहले उन्होंने जर्मनी और इटली और फ्रांस की यात्रा की थी। रविवार यानी कल राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने के लिए उन्होंने पेरिस की एक अघोषित यात्रा की थी।
विज्ञापन


डाउनिंग स्ट्रीट ने जारी किया बयान
दोनों नेताओं की बैठक को लेकर डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मुलाकात के दौरान सुनक ने कहा कि यूक्रेन के एक भयानक युद्ध के प्रतिरोध में एक महत्वपूर्ण क्षण है जिसे उन्होंने चुना या उकसाया नहीं था। उन्हें अविश्वसनीय और अंधाधुंध हमलों के खिलाफ बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के निरंतर समर्थन की आवश्यकता है। हमें उन्हें निराश नहीं करना चाहिए। आगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी आक्रामकता की लड़ाई यूक्रेन में हो सकती है, लेकिन इसका असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है। यह सुनिश्चित करना हमारे हित में है कि यूक्रेन सफल हो और पुतिन की बर्बरता को पुरस्कृत न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि यूके टैंक, प्रशिक्षण, गोला-बारूद और बख्तरबंद वाहनों के साथ यूक्रेन को अपना समर्थन दे रहा है। एकजुटता का यह संदेश आने वाले दिनों में दुनिया के साथी नेताओं के साथ मेरी सभी बैठकों में भी दिखेगा।
 
गौरतलब है कि दोनों की यह मुलाकात आइसलैंड में काउंसिल ऑफ यूरोप समिट से पहले हुई है। जहां ब्रिटिश पीएम सुनक इस सप्ताह जाने वाले हैं। इसके बाद वे जापान में जी7 शिखर सम्मेलन के लिए टोक्यो की यात्रा भी करेंगे। 

जर्मनी का भी किया दौरा
इससे पहले जेलेंस्की ने जर्मनी का दौरा किया,  जहां उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अगर पश्चिमी देशों से मदद मिलती रही तो इस साल के अंत तक यूक्रेन, रूस को हरा सकता है।

जर्मन चांसलर से जेलेंस्की ने की मुलाकात 
जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ये बड़ा दावा किया। बता दें कि अमेरिका के बाद जर्मनी, यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा दानदाता है। जेलेंस्की के दौरे पर जर्मनी की सरकार ने यूक्रेन को नई मदद का एलान किया है। जिसके तहत जर्मनी यूक्रेन को लीयोपार्ड बैटल टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां, चार नए एयर डिफेंस सिस्टम देगा। 


बाखमुत में यूक्रेनी सेना को मिल रही बढ़त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाखमुत इलाके में यूक्रेन के सैनिकों को बढ़त मिली है और यूक्रेनी सैनिकों ने बाखमुत में 10 मील आगे तक की दूरी पूरी कर ली है। इससे पहले जेलेंस्की ने रविवार को पेरिस का दौरा किया और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुल मैक्रों से भी मुलाकात की। फ्रांस ने भी यूक्रेन को सैन्य मदद देने का एलान किया है। जिसके तहत यूक्रेन को फ्रांस से हल्के टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां, सैनिकों का प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोप के साथ संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और रूस पर इससे दबाव भी बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed