फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British PM Rishi Sunak gets respite as UK lawmakers vote in favor of Rwanda migration bill

Rwanda Policy: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के लिए बड़ी राहत, ब्रिटिश संसद में रवांडा प्रवासन विधेयक पास

Wed, 13 Dec 2023 08:22 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 13 Dec 2023 08:22 AM IST
सार

रवांडा प्रवासन विधेयक का उद्देश्य पूर्वी अफ्रीकी देश में अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने के रास्ते में कानूनी बाधाओं को दूर करना है।

विज्ञापन
British PM Rishi Sunak gets respite as UK lawmakers vote in favor of Rwanda migration bill
UK PM Rishi Sunak - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को रवांडा प्रवासन नीति पर बड़ी राहत मिली है। ब्रिटिश संसद में रवांडा प्रवासन विधेयक पास हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के सभी सांसदों ने सरकार के रवांडा प्रवासन विधेयक के पक्ष में मतदान किया। हाउस ऑफ कॉमन्स में पार्टी के 313 सदस्यों में से 269 ने विधेयक के पक्ष में वोट किया और यह 44 वोटों के बहुमत से पारित हो गया। वहीं लगभग कंजर्वेटिव पार्टी के 38 सांसदों को वोट में भाग नहीं लिया, जिनमें बर्खास्त गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और इस्तीफा देने वाले ब्रिटेन के आव्रजन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, प्रधानमंत्री सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों का समर्थन हासिल करने के लिए अभियान शुरू किया था, क्योंकि कई टोरी सांसदों ने विधेयक का विरोध करने की चेतावनी दी थी। इस विधेयक का उद्देश्य पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा में अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने के रास्ते में कानूनी बाधाओं को दूर करना है।
विज्ञापन


मंगलवार को विधेयक पर शुरुआती चरण के मतदान से पहले पीएम सुनक ने पार्टी के दक्षिणपंथी विचारधारा वाले सदस्यों के लिए ब्रेकफास्ट की मेजबानी की, जो विधेयक का विरोध कर रहे थे क्योंकि उन्हें लगता है कि यह विधेयक कानूनी चुनौतियों से बचने के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि, नरम विचार वाले टोरी सांसद ब्रिटेन के मानवाधिकार दायित्वों को खतरे में डालने के लिए अब तक के सबसे कठोर आव्रजन विरोधी कानून को और सख्त किए जाने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम सुनक अपनी पार्टी के भीतर परीक्षा में पास
विपक्षी दलों द्वारा विधेयक के खिलाफ मतदान करने के साथ कंजर्वेटिव पार्टी के बागियों ने मंगलवार रात विधेयक के विरोध में लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान या तो इसके खिलाफ मतदान किया या अनुपस्थित रहे। इससे पीएम सुनक अपनी पार्टी के भीतर परीक्षा में पास हो गए। साथ ही पार्टी पर उनकी पकड़ भी मजबूत होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed