{"_id":"63d6489b1ebe4725b03d5128","slug":"british-pm-rishi-sunak-fired-the-conservative-party-chair-nadhim-zahawi-tax-affairs-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख को पद से हटाया, टैक्स में हेराफेरी का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख को पद से हटाया, टैक्स में हेराफेरी का आरोप
Sun, 29 Jan 2023 03:52 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 29 Jan 2023 03:52 PM IST
सार
सुनक ने अपने स्वतंत्र सलाहकार को जहावी के खिलाफ लगे टैक्स में हेराफेरी आरोप पर जांच करने का आदेश दिया था, जो पिछले साल ब्रिटेन में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान कुछ समय के लिए वित्त मंत्री थे।
विज्ञापन
Rishi Sunak,Nadhim Zahawi
- फोटो : Twitter/RishiSunak/Nadhim Zahawi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख नदीम जहावी को राजकोष के चांसलर पद से बर्खास्त कर दिया है। नदीम पर टैक्स में हेराफेरी का आरोप लगा था। उनके खिलाफ सरकार ने जांच शुरू की और उन्हें मंत्रिस्तरीय संहिता का गंभीर उल्लंघन करते हुए पाया।
विज्ञापन
सुनक ने अपने स्वतंत्र सलाहकार को जहावी के खिलाफ लगे टैक्स में हेराफेरी आरोप पर जांच करने का आदेश दिया था, जो पिछले साल ब्रिटेन में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान कुछ समय के लिए वित्त मंत्री थे।
विज्ञापन
जहावी ने कहा कि ब्रिटेन के टैक्स अधिकारियों ने जो फैसला सुनाया है कि वह अपनी घोषणाणों के प्रति लापरवाह थे। लेकिन उन्होंने जानबूझकर कम टैक्स का भुगतान करने में कोई गलती नहीं की थी।
विज्ञापन
सुनक ने जहावी को लिखे एक पत्र में कहा कि स्वतंत्र सलाहकार की जांच पूरी होने के बाद निष्कर्ष निकाला गया है और उन्हें हमारे साथ साझा किया गया है। स्पष्ट है कि मंत्रिस्तरीय संहिता का गंभीर उल्लंघन हुआ है। परिणास्वरूप, मैंने आपको आपके पद से हटाने के फैसले के फैसे के बारे में सूचित किया है।
सुनक ने मंत्री को निष्कासित करने के अपने कदम का किया बचाव
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने के अपने कदम का सोमवार को बचाव किया और राजनीति में अखंडता बहाल करने का संकल्प लिया। सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख नदीम जहावी को बर्खास्त करने पर विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के लिए अपनी सरकार की नई आपातकालीन देखभाल योजना के शुभारंभ करते हुए सुनक ने जोर देकर कहा कि उन्होंने इस मुद्दे की जांच के लिए स्वतंत्र नैतिकता सलाहकार को कहकर निर्णायक रूप से काम किया है। उत्तर पूर्व इंग्लैंड में काउंटी डरहम के दौरे के दौरान उन्होंने कहा, 'मैंने जो किया है वह एक प्रक्रिया का पालन करना है, जो सही प्रक्रिया है।
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी मेरे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है, आप सभी लोग यह देखना चाहते हैं कि सरकार ठीक से चले, यह ईमानदारी के साथ चलाई जाए और जवाबदेही तब होती है जब लोग उस तरह से व्यवहार नहीं करते हैं जैसा उन्हें करना चाहिए।