फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British PM Rishi Sunak at 10 Downing Street UK Economy Reforms Make Promise Ukraine Russia Crisis Updates

Rishi Sunak Speech: ब्रिटिश अर्थव्यवस्था-सुधारों पर फोकस, यूक्रेन संकट का भी किया जिक्र, लोगों से किया यह वादा

Tue, 25 Oct 2022 07:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Oct 2022 07:51 PM IST
सार

किंग चार्ल्स-III द्वारा ऋषि सनक को ब्रिटिश का नया प्रधानमंत्री घोषित किए जाने के बाद ऋषि सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर पहुंचे। यहां उन्होंने देश को संबोधित किया। आइए पढ़ते हैं उनके संबोधन की अहम बातें...

विज्ञापन
British PM Rishi Sunak at 10 Downing Street UK Economy Reforms Make Promise Ukraine Russia Crisis Updates
ऋषि सुनक ने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋषि सुनक ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। उन्हें महाराजा चार्ल्स तृतीय ने भारतीय मूल का पहला ब्रिटिश प्रधानमंत्री नियुक्त किया। इससे पहले उन्हें दिवाली के दिन निर्विरोध कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया था। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं। वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं।

विज्ञापन


देश को संबोधित किया संबोधित
किंग चार्ल्स-III द्वारा ऋषि सनक को ब्रिटिश का नया प्रधानमंत्री घोषित किए जाने के बाद ऋषि सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर पहुंचे। यहां उन्होंने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने नई सरकार बनाने के लिए महाराजा चार्ल्स तृतीय के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध व महामारी पर बोले
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि हमारा देश रूस-यूक्रेन युद्ध व महामारी के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। कुछ 'गलतियां' हुई थीं और उन्हें दुरुस्त करने के लिए उन्हें चुना गया है और गलतियों को ठीक करने का काम तुरंत शुरू हो रहा है। आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, मैं उनसे सहानुभूतिपूर्ण तरीके से निपटने का आपसे वादा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवता के साथ काम करने का वादा किया
उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी का नेता चुना गया हूं, मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं उसी मानवता के साथ काम करूंगा और आपके और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य निर्माण करने पर कार्य करूंगा। मैं अपने देश को न सिर्फ शब्दों से बल्कि गतिविधियों के साथ एकजुट करूंगा।

लोगों से बोले- मैंने आपका भरोसा जीता है
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगी, जो ब्रेक्सिट के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि इस समर्थन का मैं पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए आपके लिए कार्य करूंगा। भरोसा जीता जाता है और मैंने आपका भरोसा जीता है।

बीते दिन कही थी यह बात
इससे पहले पार्टी का नेता चुने जाने के बाद अपने पहले संबोधन में सुनक ने सोमवार को कहा था कि मैं वादा करता हूं कि मैं सत्यनिष्ठा और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा। उनकी प्राथमिकता देश को एकजुट करना होगा। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन एक महान देश है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश एक गंभीर आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है।


हाथ कलावा बांधे दिखे सुनक
ऋषि सुनक को 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपने पहले भाषण के दौरान पवित्र लाल 'कलावा' धागा पहने देखा गया। दरअसल, कलावा एक सूती लाल धागे को कहते हैं, जिसे बहुत पवित्र माना जाता है और हिंदुओं के सभी धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान इसे कलाई पर बांधा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed