फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   british pm race: rishi sunak share his views on tax and boris johnson in first uk pm race debate

Rishi Sunak: जॉनसन की ईमानदारी पर सुनक ने दिया ये जवाब, कर में कटौती के वादे को बताया परियों की कहानी जैसा

Sat, 16 Jul 2022 06:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 16 Jul 2022 06:52 PM IST
सार

इस दौरान ऋषि सुनक ने यह भी कहा कि वह देश के राजकोष को बढ़ाने के लिए कठिन निर्णय लेंगे। बहस के दौरान उन्होंने ब्रिटेन की राष्ट्रीय संपदा को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल के लिए राष्ट्रीय बीमा को बढ़ाए जाने का भी समर्थन किया।

विज्ञापन
british pm race: rishi sunak share his views on tax and boris johnson in first uk pm race debate
ऋषि सुनक - फोटो : social media

विस्तार

ब्रिटेन के पीएम पद की दौड़ में आगे चल रहे भारतवंशी ऋषि सुनक ने शुक्रवार को पहली टेलीविजन बहस में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंनें ब्रिटेन में कर और उससे जुड़ी हुई योजनाओं पर अपने विचार साझा किया। टीवी डिबेट के दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों द्वारा कर्ज और अधिक ऋण दिए जाने की होड़ की प्रतिज्ञा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति से बाहर निकलने के लिए आपको ईमानदार होना होगा। इससे निकलने के लिए उधार लेना कोई योजना नहीं है। गौरतलब है कि भारतवंशी ऋषि सुनक के अलावा ब्रिटेन के पीएम की दौड़ में पेनी मोर्डंट, टॉम तुगेंडहाट, केमी बैडेनोच और लिज ट्रस इस दौड़ में शामिल हैं। 

विज्ञापन


पहली टीवी डिबेट में क्या बोले सुनक
इस दौरान ऋषि सुनक ने यह भी कहा कि वह देश के राजकोष को बढ़ाने के लिए कठिन निर्णय लेंगे। बहस के दौरान उन्होंने ब्रिटेन की राष्ट्रीय संपदा को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल के लिए राष्ट्रीय बीमा को बढ़ाए जाने का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजकोष में बढ़ोतरी के लिए ये एक अच्छा उपाय था, लेकिन वर्तमान की परिस्थितियों में कर में कटौती का वादा करना किसी परी कथा सा है। 
विज्ञापन


बोरिस जॉनसन की ईमानदारी पर दिया बयान
टीवी डिबेट के दौरान पार्टीगेट के बारे में पूछे जाने पर सभी पांच उम्मीदवारों ने स्वीकार किया कि जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट पार्टियों पर पूरी तरह से ईमानदार नहीं थे। हालांकि इस मुद्दे पर सभी उम्मीदवारों ने काफी लंबे बयान दिए। 90 मिनट तक चली इस टीवी डिबेट के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए टॉम तुगेंडहाट को 36 प्रतिशत वोट के साथ विजेता घोषित किया गया। उनके बाद दूसरे नंबर पर सुनक को 24 प्रतिशत वोट मिले। अब सभी पांचो उम्मीदवार सोमवार को तीसरे दौर के मतदान से पहले रविवार को एक और टेलीविजन डिबेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की रेस में अब तक भारतीय मूल के ऋषि सुनक सबसे आगे रहे हैं। पीएम बनने के लिए दो चरण की वोटिंग हो चुकी है, अब सोमवार को तीसरे दौर का मतदान होगा। वर्तमान में यूके में कंजरवेटिव पार्टी के पास बहुमत है। जिसके कारण पार्टी के अंदर ही प्रधानमंत्री चुनने की प्रक्रिया चल रही है। 


ऋषि सुनक हुए शर्मसार
ब्रिटेन के पीएम पद की दौड़ में आगे चल रहे भारतवंशी ऋषि सुनक को पहली टेलीविजन बहस में ही शर्मसार होना पड़ा। दरअसल, वे जिस जगह बैठे थे, उसके पीछे लगे उनके चुनाव प्रचार के कैंपेन का बैनर लगा था। उस बैनर पर कैंपेन की स्पेलिंग गलत लिखी थी। जैसे ही सोशल मीडिया पर यह डिबेट लाइव देख रहे यूजरों की नजरें उस पर पड़ी तो उन्होंने सुनक का ध्यान इस गलती की ओर दिलाया। इस पर सुनक को शर्मिंदा होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed