फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Pm Boris Johnson Became The Father Who Won War Against Coronavirus

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के घर गूंजी किलकारी, मंगेतर ने दिया बेटे को जन्म

Wed, 29 Apr 2020 04:38 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
British Pm Boris Johnson Became The Father Who Won War Against Coronavirus
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मंगेतर कैरी सायमंड्स के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोरोना वायरस को हराकर लौटे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पिता बन गए हैं। जॉनसन की मंगेतर कैरी सायमंड्स ने बुधवार को लंदन के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं। कैरी के मां बनने की खबर ऐसे समय पर आई जब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह गर्मियों में बच्चे को जन्म देंगी।

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि बच्चे के जन्म से दोनों ही लोग बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। ब्रिटिश पीएम और उनकी मंगेतर के लिए यह बहुत ही भावुक पल है। बोरिस मार्च में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और अप्रैल की शुरुआत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कोरोना वायरस की महामारी से ठीक होने के बाद जॉनसन 12 अप्रैल को सेंट थॉमस अस्पताल से घर लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉनसन ने बताया कि कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में कैरी उन्हें बच्चे से जुड़ी हर जानकारी भेजती रहती थीं। इससे कोरोना से जंग में उनका उत्साह बना रहता था। कैरी के अंदर भी कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद वह आइसोलेशन में चली गई थीं। कोरोना महामारी से जंग जीतकर लौटे पीएम जॉनसन के घर में खुशियां लौट आई हैं। इस जोड़े ने फरवरी के अंत में अपनी सगाई की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed