{"_id":"5d92a56e8ebc3e93c52f00c3","slug":"british-pm-allegation-of-sexual-harassment-with-two-women-pmo-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश पीएम पर यौन शोषण के आरोप, पीएमओ का इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश पीएम पर यौन शोषण के आरोप, पीएमओ का इनकार
Tue, 01 Oct 2019 06:31 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Oct 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने 20 साल पहले दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था। पत्रकार शार्लोट एडवर्डस ने संडे टाइम्स अखबार के लिए एक लेख में कहा है कि जॉनसन ने पार्टी के दौरान एक महिला को आपत्तिजनक रूप से छुआ था।
विज्ञापन
उनके मुताबिक, रात्रिभोज के बाद उन्होंने एक अन्य महिला के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया। उस महिला का भी यही कहना है कि जॉनसन ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ। एडवर्डस ने कहा कि वह उस समय एक मैगजीन का संपादन कर रही थीं और उस पार्टी का आयोजन उसी मैगजीन ने किया था।
विज्ञापन
उस समय जॉनसन लंदन के मेयर थे। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार देर रात बयान जारी कर आरोपों को असत्य करार दिया। जबकि एडवर्डस अपनी बात पर कायम रहीं और ट्वीट कर कहा, यदि प्रधानमंत्री को घटना ठीक से याद नहीं है तो उनकी तुलना में मेरी याददाश्त बेहतर है। बता दें कि, ये आरोप ऐसे समय सामने आए हैं जब जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी का सालाना सम्मेलन हो रहा है और सरकार 31 अक्टूबर को होने वाले ब्रेग्जिट की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन