फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British opposition party called India a superpower world News in hindi

World Updates: ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी ने भारत को बताया महाशक्ति, ऋषि सुनक ने भीड़ तंत्र को बताया खतरनाक

Fri, 01 Mar 2024 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Mar 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
British opposition party called India a superpower world News in hindi
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी ने ब्रिटिश भारतीयों से जुड़ने व भारत से संपर्क के लिए नए संगठन लेबर इंडियंस की शुरुआत की है। लेबर पार्टी ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब दोनों देशों में आम चुनाव की तैयारियां जारी हैं। पार्टी के नेता डेविड लैमी ने भारत को महाशक्ति बताते हुए कहा कि भारत के रणनीतिक महत्व को देखते हुए इस देश से रिश्ता दलगत राजनीति से परे है।

विज्ञापन

पार्टी के शैडो विदेश मंत्री डेविड लैमी ने लंदन में संसदीय परिसर में लेबर इंडियंस को लॉन्च कर कहा, भारत उद्यमशीलता, नवोन्वेष, वैज्ञानिक, औद्योगिक और जनसंख्या के आधार पर एक महाशक्ति है। उन्होंने कहा, बेशक, भारत के सामने अभी भी चुनौतियां हैं, लेकिन कोई संदेह नहीं कि इस भू-राजनीतिक दौर में ब्रिटेन को यह समझ लेना चाहिए कि भारत दुनिया की एक महाशक्ति है।  

विज्ञापन

भारत विरोधी रुख बदला: पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन के नेतृत्व में लेबर पार्टी से जुड़ी कुछ भारत विरोधी बयानबाजी के बारे में पूछे जाने पर लैमी ने कहा कि विपक्षी दल एक यात्रा पर है और कीर स्टार्मर के नेतृत्व में उसने खुद को बदल लिया है। उन्होंने कहा, मैं अब आगे देखना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा, देश में बढ़ रहा भीड़ तंत्र
इस्राइल-हमास युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के जरिये बनाए गए दबाव को ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने ‘भीड़ तंत्र’ बताया। उन्होंने कहा, दबाव बनाने के लिए भीड़ का उतरना खतरनाक है। इस टिप्पणी को मानवाधिकार समूह ने चिंताजनक बताते हुए आलोचना की है। सुनक ने पुलिस की एक बैठक में कहा कि यह हिंसक, डरावना बर्ताव है। सुनक ने कहा इसका उद्देश्य स्वतंत्र बहस को खत्म करना व लोकतंत्र को रोकना है।

सीमा पर अपराध रोकने पर मंथन करेंगे भारत और बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच द्विवार्षिक महानिदेशक-स्तरीय सीमा वार्ता इस माह ढाका में होगी। इस दौरान दोनों देश सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत की तरफ से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पांच से नौ मार्च के दौरान बांग्लादेश के दौरे पर रहेगा। बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच यह 54वीं बैठक होगी। बीजीबी महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बैठक ढाका के पिलखाना स्थित बीजीबी मुख्यालय में आयोजित होगी।

कैंसर और हृदय रोग को बढ़ा रहे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड
ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिडी की शोधकर्ता डॉ. मेलिसा लेन ने कई अन्य यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (यूपीएफ) पर हुए 14 बड़े शोधों के नतीजों की समीक्षा की है। इसमें सामने आया कि लगातार यूपीएफ का सेवन करने वाले लोगों में कैंसर व हृदय संबंधी रोगों की वजह से मरने की आशंका 66 फीसदी तक बढ़ जाती है। साथ ही इसकी वजह से 32 रोगों का खतरा होता है। यूपीफ यानी ऐसा पका-पकाया खाना, जिसका मूल स्वरूप पूरी तरह से बदल जाता है। यूपीएफ की वजह से ब्रेस्ट कैंसर, दिमाग में ट्यूमर, क्रॉनिक लिम्फोटिक ल्युकेमिया, कोलोरेक्टल कैंसर, पैंक्रियाटिक कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा रहता है। इसके अलावा हाईपरटेंशन, हाईपरट्राइग्लिसराइडेमिया होना भी तय होता है। तमाम शोध में यह भी सामने आया है कि यूपीएफ की वजह से नींद संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। 

 

भारतीय फार्मा मानकों को मान्यता देने वाला देश बना निकारागुआ
भारत और निकारागुआ ने दवाओं के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर फार्माकोपिया पर एक समझौता (एमओयू) किया है। इसी के साथ निकारागुआ स्पेनिश भाषी दुनिया में भारतीय फार्माकोपिया को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है। भारत के राजदूत सुमित सेठ और निकारागुआ की स्वास्थ्य मंत्री मार्था रेयेस ने दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed