फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British newspaper claimed that China seized over 150 hectares of land in Nepal

ब्रिटिश अखबार का दावा, चीन ने हड़पी नेपाल की 150 एकड़ जमीन, बीजिंग का इनकार

Tue, 03 Nov 2020 10:08 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 03 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
British newspaper claimed that China seized over 150 hectares of land in Nepal
चीन के विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : एएनआई (फाइल)

ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार ने दावा किया है कि चीन ने नेपाल के क्षेत्र में 150 हेक्टेयर से अधिक जमीन हड़प ली है। इस पर चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद अफवाह है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन की प्रतिक्रिया द टेलीग्राफ अखबार की खबर पर आई है जिसने नेपाल के राजनेताओं के हवाले से खबर प्रकाशित की थी कि चीन ने सीमा के पास पांच क्षेत्रों में 150 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया है और उसने पूर्ववर्ती डूब क्षेत्र पर दावे के लिए एक नदी के बहाव की दिशा को भी बदला है।
विज्ञापन



खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए वांग ने कहा, ‘मैं बताना चाहता हूं कि खबर पूरी तरह बेबुनियाद अफवाह है।’ जब वांग से इस बारे में साक्ष्यों के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘जब यह अफवाह है तो इस खबर को जारी करने वालों को पहले सबूत पेश करने चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


द टेलीग्राफ अखबार के संवाददाता ने इस संदर्भ में कहा, ‘हमारे पास प्रमाण हैं। हमने नेपाल के राजनेताओं से बात की है और उन्होंने ऐसा कहा है। हम चाहते हैं कि चीनी पक्ष प्रतिक्रिया दे।’ इस पर वांग ने कहा कि रिपोर्टिंग से पहले तथ्यों का सत्यापन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘मेरा सुझाव है कि इस तरह की खबर प्रकाशित करने से पहले आपको चीजों का सत्यापन करते हुए जिम्मेदारी पूर्ण कार्रवाई करनी चाहिए। मैं कह सकता हूं कि यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद अफवाह है।’

वहीं, द टेलीग्राफ के संवाददाता ने कहा, ‘हमने नेपाल में चीनी दूतावास से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया था लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसलिए हम आज यहां हैं। हमें उम्मीद है कि चीन का विदेश मंत्रालय प्रतिक्रिया देगा।’


वांग ने जवाब में कहा, ‘‘मेरे पास आपके लिए स्पष्ट और सटीक जवाब है कि आपकी खबर तथ्यों पर आधारित नहीं है। यह पूरी तरह अफवाह है।’ अखबार की खबर के अनुसार, चीन ने मई में पांच सीमावर्ती जिलों में कथित तौर पर नेपाली जमीन को हड़पना शुरू किया था और इसके लिए उसने पीएलए जवानों को सीमा के उन क्षेत्रों में भेजा जहां पहरेदारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed