{"_id":"5d0f64698ebc3e0e781ce810","slug":"british-minister-discusses-regional-tension-and-nuclear-deal-in-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश मंत्री ने की ईरान में क्षेत्रीय तनाव और परमाणु सौदे पर चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश मंत्री ने की ईरान में क्षेत्रीय तनाव और परमाणु सौदे पर चर्चा
Sun, 23 Jun 2019 05:07 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 23 Jun 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ब्रिटिश विदेश मंत्रालय के एक मंत्री रविवार को तेहरान पहुंचे और लगातार बढ़ रहे क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के शीर्ष राजनयिकों से मिले। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरआईबी की खबर के अनुसार, पश्चिम एशिया के लिए विदेश मंत्री एंड्र्यू मॉरिसन ने ईरानी विदेश मंत्रालय में विदेशी संबंधों की रणनीति परिषद के प्रमुख कमाल करजई से भेंट कर ‘‘द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय मुद्दों’’ और 2015 के परमाणु समझौते पर चर्चा की।
विज्ञापन
मॉरिसन के आज उपविदेश मंत्री अब्बास अरागची से भी मिलने की संभावना है। ब्रिटिश विदेश मंत्रालय के अनुसार, मॉरिसन तनाव को तुरंत कम करने की अपील करने और अन्य मुद्दों पर ब्रिटेन की चिंता जताने के लिए वहां गए हैं।
विज्ञापन