{"_id":"65784242483d1de23e081127","slug":"british-indian-dentist-dr-vinay-raniga-selected-as-tory-parliamentary-candidate-for-oxford-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: भारतीय मूल के दंत चिकित्सक विनय को कंजर्वेटिव पार्टी ने ऑक्सफोर्ड से बनाया उम्मीदवार; जानें उनके बारे में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: भारतीय मूल के दंत चिकित्सक विनय को कंजर्वेटिव पार्टी ने ऑक्सफोर्ड से बनाया उम्मीदवार; जानें उनके बारे में
Tue, 12 Dec 2023 04:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 12 Dec 2023 04:51 PM IST
सार
रानीगा ने बार्ट्स और लंदन स्कूल ऑफ डेंटिस्ट्री से स्नातक किया है। साथ ही उन्होंने लंदन के नॉर्थविक पार्क अस्पताल में जूनियर हेड और नेक सर्जन के रूप में प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
डॉ विनय रानीगा।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में अगले साल यानी 2024 में आम चुनाव होने हैं। इसके लिए कंजर्वेटिव पार्टी ने भारतीय मूल के दंत चिकित्सक डॉ. विनय रानीगा को ऑक्सफोर्ड से चुनाव लड़ने के लिए संसदीय उम्मीदवार बनाया है। दंत चिकित्सक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने चयन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्हें दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड वेस्ट और एबिंगडन निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने इसे लेकर अभी से अपना अभियान शुरू भी कर दिया है। बीते सप्ताह अपने एक्स हैंडल पर की गई एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'सार्वजनिक सेवा एक सम्मान और एक गंभीर जिम्मेदारी है। मैं अपने एनएचएस मरीजों के लिए काम करता हूं। अब ऑक्सफोर्ड वेस्ट और एबिंगडन के लिए काम करने का समय आ गया है।' उन्होंने आगे लिखा कि जहां मैं रहता हूं वहां से मुझे चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा भरोसा किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
जानें उनके बारे में
रानीगा ने बार्ट्स और लंदन स्कूल ऑफ डेंटिस्ट्री से स्नातक किया है। साथ ही उन्होंने लंदन के नॉर्थविक पार्क अस्पताल में जूनियर हेड और नेक सर्जन के रूप में प्रशिक्षण लिया। साथ ही डेंटिफाई नामक एक शैक्षणिक कंपनी बनाई। उसके अलावा दो साल पहले उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ब्लावाटनिक स्कूल ऑफ़ गवर्नमेंट से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी (एमपीपी) की थी।
विज्ञापन