{"_id":"695a3006badd4d5e220bfb2c","slug":"british-french-warplanes-strike-suspected-is-weapons-facility-in-syria-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syria: सीरिया में ब्रिटेन और फ्रांस की संयुक्त कार्रवाई, आतंकी संगठन आईएस के ठिकानों पर बरसाए बम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Syria: सीरिया में ब्रिटेन और फ्रांस की संयुक्त कार्रवाई, आतंकी संगठन आईएस के ठिकानों पर बरसाए बम
Sun, 04 Jan 2026 02:46 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:46 PM IST
सार
ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने शनिवार को सीरिया में हवाई हमले किए और आतंकी संगठन आईएस के ठिकाने को निशाना बनाया। गौरतलब है कि सीरिया में आईएस के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक
- फोटो : PTI
विस्तार
ब्रिटेन और फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने सीरिया में आतंकी संगठन आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सीरिया में आईएस के हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्हें एक सुरंग में छिपाकर रखा गया था। ब्रिटेन की सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि सीरिया में हवाई हमले शनिवार को किए गए। यह हमले सीरिया के होम्स प्रांत के ऐतिहासिक पल्मायरा के पहाड़ी इलाके में किए गए।
आईएस के ठिकाने तक जाने वाली सुरंगों को बनाया गया निशाना
ब्रिटेन और फ्रांस अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा हैं, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से खूंखार आतंकी संगठन आईएस से लड़ रहा है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया ब्रिटिश सेना ने हवाई हमले में टाइफून FGR4 लड़ाकू जेट का इस्तेमाल किया, जिसे वॉयजर रीफ्यूलिंग टैंकर का समर्थन मिला और इस संयुक्त हमले में फ्रांसीसी विमान भी शामिल हुए। बयान में कहा गया कि ब्रिटिश वायु सेना ने आईएस के ठिकाने तक जाने वाली कई सुरंगों को निशाना बनाया और इसके लिए पेववे IV गाइडेड बमों का इस्तेमाल किया। बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन के बाद स्थिति का आकलन किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती संकेत ये है कि लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़ें- US-Venezuela Conflict: मादुरो की गिरफ्तारी से अब तक क्या-क्या हुआ, 10 बिंदुओं में जानिए सभी अपडेट्स
विज्ञापन
सीरिया और इराक में आईएस के आतंकी सक्रिय
हमलों पर सीरियाई सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। सीरिया पिछले साल के अंत में आईएस विरोधी गठबंधन में शामिल हुआ था। साल 2019 में सीरिया में हार के बावजूद, आईएस की अभी भी सीरिया में मौजूदगी है और इसके स्लीपर सेल अभी भी सीरिया और इराक में घातक हमले करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी सीरिया और इराक में आईएस के करीब 5,000 से 7,000 सदस्य सक्रिय हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन