फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britains New Coronavirus Spreads In 70 Countries, Crosses 115 Million In The World

ब्रिटेन का नया कोरोना वायरस 70 देशों में फैला, वुहान पहुंचे जांच दल ने शुरू किया काम

Fri, 29 Jan 2021 04:11 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वुहान।
एजेंसी, वुहान। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 29 Jan 2021 04:11 AM IST
सार

  • वुहान पहुंची डब्ल्यूएचओ जांच दल ने शुरू किया काम
  • दुनिया में मृतकों की संख्या 21.86 लाख से अधिक

विज्ञापन
Britains New Coronavirus Spreads In 70 Countries, Crosses 115 Million In The World
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

विश्व में जहां संक्रमितों की संख्या 10.15 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है वहीं मृतक संख्या भी 21.86 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच, कोरोना वायरस उत्पत्ति का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का जांच दल चीन के वुहान में क्वारंटीन पूरा कर फील्ड पर निकल गया है। 

विज्ञापन


चीन पहुंचने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम ने होटल में 14 दिनों का पृथक-वास पूरा कर लिया और बृहस्पतिवार को उन्हें होटल से निकलकर सुबह बस में बैठते देखा गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे कहां के लिए निकले हैं। यह टीम जांच करेगी कि कोरोना वायरस कैसे फैला।
विज्ञापन


बता दें कि शुरुआत में चीन अपने यहां पर जांच करने के लिए टीम को नहीं आने देना चाह रहा था, लेकिन वैश्विक दबाव के बाद उसे सहमति देनी पड़ी। डब्लूएचओ ने 10 सदस्यों की टीम को मंजूरी मिलने के बाद बीजिंग भेजा है। इस मुद्दे को लेकर अमेरिका और डब्ल्यूएचओ के बीच काफी तकरार भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन का नया कोरोना वायरस 70 देशों में फैला
डब्ल्यूएचओ ने ब्रिटेन में पिछले माह पाए गए कोविड-19 के नए स्वरूप (वैरिएंट) को काफी खतरनाक बताते हुए कहा है कि यह अब तक 70 देशों में फैल चुका है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा है कि यह वायरस ज्यादा घातक है क्योंकि पुराने वायरस के बजाय यह काफी तेजी से फैलता है। हालांकि संगठन ने बताया कि दुनिया में संक्रमण के मामले पहले के मुकाबले 15 फीसदी कम हुए हैं।


कान फिल्म फेस्टिवल जुलाई तक स्थगित
कोविड-19 महामारी के कारण पिछले वर्ष रद्द किए गए कान फिल्म समारोह को इस वर्ष जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ताकि समारोह को लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया जा सके। कान के आयोजकों ने घोषणा की कि इस साल का समारोह अपने नियत समय से करीब दो महीने बाद 6-17 जुलाई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed