फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain warns of dire consequences for Russia's behavior towards Ukraine

ब्रिटेन की दो टूक : यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई की रूस को चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत

Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लिवरपूल
एजेंसी, लिवरपूल Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
सार

यूक्रेन की सीमा के पास रूस के सैनिकों के जमावड़े पर ट्रस ने बैठक में चेतावनी दी कि ‘स्वतंत्र लोकतांत्रिक देशों’ को रूस के गैस एवं रूस के धन से खुद को दूर रखना चाहिए ताकि उनकी स्वतंत्रता की रक्षा की जा सके। दरअसल, ब्रिटेन चीन और ईरान के साथ तनाव के विरोध में धनी देशों में एकजुटता चाहता है। उसने यूक्रेन के प्रति रूस के व्यवहार को खराब बताया है।
 

विज्ञापन
Britain warns of dire consequences for Russia's behavior towards Ukraine
Boris Johnson - फोटो : PTI

विस्तार

जी-7 औद्योगिक समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक से ब्रिटेन ने यूक्रेन के प्रति रूस के व्यवहार के लिए उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। ब्रिटेन के लिवरपूल में मर्सी नदी के किनारे एकत्रित हुए नेताओं के बीच ब्रिटेन ने इस बैठक को ‘वैश्विक आक्रांताओं के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन’ करार दिया। 

विज्ञापन


 जी-7 समूह की बैठक को वैश्विक आक्रांताओं के खिलाफ एकजुटता बताया 
दरअसल, ब्रिटेन चीन और ईरान के साथ तनाव के विरोध में धनी देशों में एकजुटता चाहता है। उसने यूक्रेन के प्रति रूस के व्यवहार को खराब बताया है। साल्वेशन आर्मी बैंड द्वारा क्रिसमस कैरोल की धुन बजाए जाने के बीच ब्रिटेन की विदेशमंत्री लिज ट्रस ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एवं जी-7 के अपने अन्य समकक्षों का स्वागत किया।
विज्ञापन


यूक्रेन की सीमा के पास रूस के सैनिकों के जमावड़े पर ट्रस ने बैठक में चेतावनी दी कि ‘स्वतंत्र लोकतांत्रिक देशों’ को रूस के गैस एवं रूस के धन से खुद को दूर रखना चाहिए ताकि उनकी स्वतंत्रता की रक्षा की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के विदेश मंत्रियों की जी-7 बैठक समान विचारधारा वाले बड़े आर्थिक देशों की एकजुटता का प्रदर्शन है, जो आक्रामकता और यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता के प्रति हमारा कड़ा रुख है। अमेरिका और नाटो को इस बात की चिंता है कि सीमावर्ती इलाकों में रूस के सैनिकों और हथियारों के जमावड़े के बाद वह यूक्रेन पर हमला कर सकता है, हालांकि मॉस्को ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed