फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Scotland Yard probes video showing Indian Sikh declaring to assassinate Queen to avenge Jallianwala Bagh massacre news in Hindi

ब्रिटेन: शख्स ने दी महारानी एलिजाबेथ की हत्या करने की धमकी, खुद को बताया भारतीय सिख, पढ़िए पूरा मामला

Mon, 27 Dec 2021 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Dec 2021 05:14 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में खुद को भारतीय सिख बता रहा एक व्यक्ति जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने की धमकी देता नजर आया है। इस वीडियो की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Britain Scotland Yard probes video showing Indian Sikh declaring to assassinate Queen to avenge Jallianwala Bagh massacre news in Hindi
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media

विस्तार

ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें नकाब पहने हुआ एक शख्स महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने की बात कह रहा है। यह व्यक्ति खुद को भारतीय सिख बता रहा है और कह रहा है कि वह महारानी की हत्या साल 1919 के जलियांवाला बाग नरसंबार का बदला लेने के लिए करना चाहता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्कॉटलैंड यार्ड ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


'स्नैपशॉप' पर सामने आए इस वीडियो में मास्क पहने हुआ यह व्यक्ति अपना नाम जसवंत सिंह छैल बता रहा है। वह कहता है कि मैं 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए महारानी की हत्या करना चाहता हूं। इस वीडियो के सामने आने से पहले क्रिसमस पर महारानी के विंड्सर महल में घुसने की कोशिश कर रहे एक 19 वर्षीय युवक को एक क्रॉसबो के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह वीडियो गिरफ्तार किए गए युवक से जुड़ा तो नहीं है। उधर, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए युवक को ब्रिटेन के मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत उसकी दिमागी हालत का आकलन करने के लिए आदेश दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वह फिलहाल मेडिकल पेशेवरों की देख-रेख में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी के महल में घुसे युवक के पिता बोले, ‘अनुचित घटना’
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के आवास विंडसर कैसल के गार्डन में आधुनिक धनुष-कमान के साथ घुसपैठ करने वाले 19 वर्षीय सिख युवक को ब्रिटिश मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत पकड़े जाने के बाद उसके पिता ने घटना को अनुचित बताया। पिता जसबीर चैल (58) ने परिवार की पीड़ा बताते हुए कहा, उनके पुत्र जसवंत को पकड़े जाने के बाद मदद की जरूरत है।

जानिए क्या कह रहा है वीडियो में यह शख्स
वीडियो में यह शख्स कहता है, 'मुझे माफ कर दो। जो कुछ मैंने किया है और जो मैं करूंगा उसके लिए मुझे माफ कर दो। मैं शाही परिवार की महारानी एलिजाबेथ की हत्या करने की कोशिश करूंगा। यह उन लोगों के लिए बदला होगा जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार में अपनी जान गंवाई थी।' वह आगे कहता है, 'मैं एक भारतीय सिख हूं। मेरा नाम जसवंत सिंह छैल था, मेरा नाम डार्थ जोन्स है।'


बता दें कि साल 1919 में बैसाखी त्योहार के दौरान अप्रैल में अमृतसर के जलियांवाला बाग में ब्रिटिश-भारतीय सेना के कर्नल रेजिनाल्ड डायर ने आजादी के लिए प्रदर्शन कर रही भीड़ पर गोलियां चलवा दी थीं। इस निर्मम घटना में सैकड़ों लोगों की जान गई थी। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है कि महारानी को धमकी देने वाला शख्स वही तो नहीं है जिसे महारानी के महल गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed