फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain's Treasury chief is heading to China to revive suspended economic and financial talks

UK: रिश्तों में आई खटास होगी दूर! ब्रिटेन की वित्त मंत्री जल्द जाएंगी चीन; आर्थिक-वित्तीय सहयोग पर रहेगा जोर

Sat, 11 Jan 2025 09:22 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 11 Jan 2025 09:22 AM IST
सार

ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स इस सप्ताहांत चीन जा रही हैं, ताकि दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

विज्ञापन
Britain's Treasury chief is heading to China to revive suspended economic and financial talks
ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स इस सप्ताहांत चीन जा रही हैं, ताकि दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। ब्रिटेन की लेबर सरकार बीजिंग के साथ तनावपूर्ण संबंधों को फिर से सुधारने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था को मजबूती देना मकसद
वित्त मंत्रालय ने बताया कि रीव्स की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के रिश्तों में स्थिरता लाना और ब्रिटेन की कमजोर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, चीन-यूके आर्थिक और वित्तीय संवाद को फिर से शुरू करना है, जो 2019 से कोविड-19 महामारी और बिगड़े रिश्तों के कारण स्थगित कर दी गई थी। यूके का मानना है कि यह संवाद व्यापार और निवेश में आने वाली बाधाओं को कम करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन


चीन के उपप्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात
बता दें, वित्त मंत्री बीजिंग और शंघाई की यात्रा करेंगी। साथ ही वह चीनी उपप्रधानमंत्री हे लिफेंग से मुलाकात करेंगी। इस दौरान उम्मीद है कि यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद रोकने और हॉन्गकॉन्ग में नागरिक अधिकारों के उल्लंघन को लेकर भी बातचीत हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग भी रहेंगे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली और यूके वित्तीय सेवाओं के प्रमुख अधिकारी तथा लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के सीईओ शामिल होंगे। इसके अलावा, एचएसबीसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड के ग्रुप चेयरमैन समेत ब्रिटेन की कुछ सबसे बड़ी वित्तीय सेवा फर्मों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, वह प्रमुख कंपनियों, जैसे जगुआर लैंड रोवर और डियाजियो का दौरा भी कर सकती हैं। 


विपक्ष उठा रहा सवाल
यह यात्रा ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी की अक्तूबर में चीन यात्रा और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की नवंबर में जी20 सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद हो रही है। स्टार्मर का उद्देश्य चीन के साथ राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करना है, जबकि कुछ विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य इस पर सवाल उठा रहे हैं कि व्यापारिक रिश्ते राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवाधिकारों के मसले से नहीं समझौता करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed