फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain relax restrictions on foreign trips people associated with the tourism industry protest

 ब्रिटेन: विदेशी यात्राओं पर लगे प्रतिबंध में दे सकता है ढील, पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Jun 2021 03:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Jun 2021 03:04 AM IST
सार

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने विदेशी यात्राओं में ढील के संकेत दिए
  • विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध के कारण पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की

विज्ञापन
Britain relax restrictions on foreign trips people associated with the tourism industry protest
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण ब्रिटेन में विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को यात्राओं में ढील के संकेत दिए हैं। हालांकि, यह छूट उनके लिए होगी जिन्होंने कोरोना के खिलाफ पूरी खुराक ले ली है। दरअसल, ब्रिटेन लोगों को फिर से विदेश में छुट्टियां मनाने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। बुधवार को पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की। गौरतलब है कि ब्रिटेन दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण अभियान चला रहा है मगर उसने अब तक विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा है। परिवहन सचिव ग्रांट शैप्स क्वारंटीन मुक्त जगहों के लिए ग्रीन सूची जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


फिलहाल ब्रिटेन की ग्रीन सूची में 11 स्थान हैं। इस सूची में माल्टा और पुर्तगाल के द्वीप को भी शामिल किया जा सकता है। लेकिन बड़े पैमाने पर इसमें छूट का यूरोपीय देशों में विरोध हो सकता है।  यूरोपीय संघ में क्वारंटीन और जांच के नियम बहुत सख्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन सचिव ने यात्राओं को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि हम उस स्थिति में वापस आ जाएं, जहां हम उन लोगों का समर्थन कर सकें जो यात्रा करना चाहते हैं। लेकिन यह मुश्किल वक्त है, हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed