फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain prince harry wife meghan evicted from royal family windsor estate frogmore cottage

UK: प्रिंस हैरी, मेगन को शाही महल से किया गया बेदखल, शादी में महारानी एलिजाबेथ ने दिया था गिफ्ट

Thu, 02 Mar 2023 09:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Mar 2023 09:44 AM IST
सार

प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन के साथ साल 2020 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गए थे और प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी ने शाही दर्जा भी छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Britain prince harry wife meghan evicted from royal family windsor estate frogmore cottage
prince harry

विस्तार

प्रिंस हैरी (Prince Harry) और उनकी पत्नी मेगन को ब्रिटेन के शाही महल विंडसर एस्टेट से बेदखल कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है। अब प्रिंस हैरी के पास ब्रिटेन में कोई ठिकाना नहीं रह गया है। फिलहाल प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन अमेरिका में रह रहे हैं। बता दें कि विंडसर एस्टेट में स्थित फ्रोगमोर कॉटेज को दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने प्रिंस हैरी को शादी में बतौर तोहफा दिया था। फ्रोगमोर कॉटेज के पुनर्निर्माण पर 2.4 मिलिनय पाउंड की राशि खर्च की गई थी। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, अब यह महल प्रिंस एंड्रयू को देने की पेशकश की गई है। प्रिंस एंड्रयू को मिलने वाली सालाना ग्रांट में ढाई लाख पाउंड की कटौती की जा सकती है। जिसके चलते प्रिंस एंड्रयू को अपने मौजूदा 30 कमरों वाले रॉयल लॉज को मजबूर हो सकते हैं। 

विज्ञापन


ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को जनवरी में ही इस महल को खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन के साथ साल 2020 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गए थे और प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी ने शाही दर्जा भी छोड़ दिया था। इसके बाद प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाई दिए। इस डॉक्यूमेंट्री में प्रिंस हैरी ने राजशाही को लेकर कई खुलासे किए थे, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन


बीते दिनों प्रिंस हैरी की बायोग्राफी स्पेयर बाजार में आई। इस किताब की रिकॉर्ड प्रतियां बिक चुकी  हैं लेकिन इस किताब में प्रिंस हैरी ने कई ऐसे खुलासे किए, जिसे लेकर उनकी आलोचना भी खूब हुई। बकिंघम पैलेस ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। प्रिंस हैरी की तरफ से भी इस मामले में अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed