{"_id":"620d45176506bd5ca2272cfb","slug":"britain-prince-andrew-agreement-on-misdeed-case-he-will-avoid-going-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: यौन शोषण मामले में प्रिंस एंड्रयू का हुआ समझौता, जेल जाने से बचेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: यौन शोषण मामले में प्रिंस एंड्रयू का हुआ समझौता, जेल जाने से बचेंगे
Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क/लंदन।
एजेंसी, न्यूयॉर्क/लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
सार
ब्रिटिश मीडिया के हवाले से जो रिपोर्ट सामने आई उसके मुताबिक इस मामले में 122 करोड़ डॉलर में यह समझौता हुआ है। हालांकि अधिकृत रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
प्रिंस एंड्रयू
- फोटो : twitter
विस्तार
यौन उत्पीड़न में प्रिंस एंड्रयू ‘ड्यूक ऑफ यॉर्क’ के खिलाफ 17 वर्षीय (घटना के वक्त) वर्जीनिया गिफ्रे के मुकदमे में समझौता हो गया है। अब वे जेल जाने से बच जाएंगे। अदालत में दायर दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। गिफ्रे के वकील डेविड बोइस ने मैनहट्टन की संघीय अदालत में सौंपे दस्तावेजों में कहा कि दोनों पक्षों के वकील सूचित करते हैं कि मुकदमे में सैद्धांतिक समझौता हो गया है।
विज्ञापन
दस्तावेजों के मुताबिक दोनों पक्षों के वकील एक माह के भीतर मुकदमा खारिज करने की अपील करेंगे। प्रिंस एंड्रयू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र हैं और समझा जा रहा है कि महारानी ने दखल देते हुए इस मामले में प्रिंस की आर्थिक मदद भी की।
विज्ञापन
इसके बाद ही वर्जीनिया और प्रिंस के बीच समझौता हो पाया है। ब्रिटिश मीडिया ‘डेली मेल’ और ‘टेलीग्राफ’ के हवाले से जो रिपोर्ट सामने आई उसके मुताबिक इस मामले में 122 करोड़ डॉलर में यह समझौता हुआ है। हालांकि अधिकृत रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
बता दें, गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि ज वे 17 साल की थीं तब जेफरी एप्स्टीन की मदद से प्रिंस ने उनका यौन शोषण किया था। एप्स्टीन ही उन्हें प्रिंस के पास ले गया। बाद में एप्स्टीन ने जेल में आत्महत्या कर ली।
रकम गोपनीय रखने को कहा
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 61 साल के प्रिंस एंड्रयू ने वर्जीनिया गिफ्रे के साथ जिस रकम में समझौता किया है उसे अदालत से गोपनीय रखने को कहा है। अदालत के सामने दोनों पक्षों ने इस बारे में हलफनामे भी दिए हैं। इसके अलावा गिफ्रे को चैरिटी के लिए भी कुछ रकम देने का भी फैसला किया गया है।