फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: Prime Minister Boris Johnson and Home Minister Priti Patel celebrated Diwali at Swaminarayan Temple in London

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और गृहमंत्री प्रीति पटेल ने लंदन के स्वामीनारायण मंदिर में मनाई दिवाली

Mon, 08 Nov 2021 10:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 08 Nov 2021 10:38 PM IST
सार

दोनों नेताओं ने भगवान स्वामीनारायण के किशोर रूप श्री नीलकंठ वर्णी का अभिषेक भी किया। इसके बाद, विशिष्ट अतिथियों ने नेसडन मंदिर के राष्ट्रव्यापी कोविड-19 राहत प्रयासों को सारांशित करते हुए कुछ झलकियों को देखा और कुछ स्वयंसेवकों से मुलाकात की। 
 

विज्ञापन
Britain: Prime Minister Boris Johnson and Home Minister Priti Patel celebrated Diwali at Swaminarayan Temple in London
भगवान स्वामीनारायण का अभिषेक करते पीएम जॉनसन व गृह मंत्री प्रीति पटेल - फोटो : pti

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और गृहमंत्री प्रीति पटेल ने लंदन स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनाराणय मंदिर में दिवाली पूजन कर हिंदू नववर्ष मनाया। इस मंदिर को 'नेसडन मंदिर' के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन


पीएम जॉनसन का मंदिर का यह पांचवां दौरा था। मंदिर की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जॉनसन को पाषाण मंदिर परिसर में ले जाने से पहले उनका पारंपरिक हिंदू तौर-तरीकों से स्वागत किया गया। इसके पहले गृह मंत्री प्रीति पटेल का भी मंदिर में आगमन पर स्वागत किया गया और मंदिर के आंतरिक गर्भगृह के केंद्रीय मंदिर में उन्होंने पीएम के साथ फलों की टोकरी चढ़ाई। यहां उन्होंने शांति का अनुभव करने में वक्त बिताया और अन्नकूट का भी अवलोकन किया। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने भगवान स्वामीनारायण के किशोर रूप श्री नीलकंठ वर्णी का अभिषेक भी किया। इसके बाद, विशिष्ट अतिथियों ने नेसडन मंदिर के राष्ट्रव्यापी कोविड-19 राहत प्रयासों को सारांशित करते हुए कुछ झलकियों को देखा और कुछ स्वयंसेवकों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, 'परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज ने ब्रिटेन में जो योगदान दिया, वह अतुलनीय है। मैं इसे यहां नेसडेन मंदिर में देखता हूं। मैं यहां कई बार गया हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं यहां कभी ऐसे समय में रहा हूं जब मंदिर पूरे समुदाय के जीवन के लिए इतना जीवंत रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed