{"_id":"6137db348ebc3e2f785017fe","slug":"britain-pm-boris-johnson-gave-wine-feast-to-mps-with-conditions-mps-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : पीएम बोरिस जॉनसन ने शर्तों के साथ दी सांसदों को शराब की दावत, सांसद नाराज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : पीएम बोरिस जॉनसन ने शर्तों के साथ दी सांसदों को शराब की दावत, सांसद नाराज
Wed, 08 Sep 2021 03:05 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 08 Sep 2021 03:05 AM IST
सार
- कोविड पास, प्रमाण पत्र या कोविड-19 की हालिया नेगेटिव रिपोर्ट साथ रखने की रखी शर्त
- जॉनसन ग्रीष्म अवकाश के बाद सासंदों के समूहों के साथ कर रहे हैं बैठक
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कंजरवेटिव पार्टी के साथी सांसदों को मंगलवार शाम डाउनिंग स्ट्रीट में शराब की दावत पर आमंत्रित किया है। हालांकि इस दावत में शरीक होने के लिए सांसदों पर एक शर्त भी लगाई गई है। उन्हें कोविड पास, टीकाकरण प्रमाण पत्र या कोविड-19 की हालिया नेगेटिव रिपोर्ट साथ रखनी होगी।
विज्ञापन
संसद के कुछ सदस्य इस आवश्यकता से खुश नहीं हैं और इस तरह के किसी भी सबूत के बिना पार्टी में आने की योजना बना रहे हैं। ‘द डेली टेलीग्राफ’ के अनुसार भेजे गए आमंत्रण के संदेश में लिखा है कि सुरक्षा और बचाव कारणों से प्रवेश के लिए आपको अपना एनएचएस कोविड पास प्रस्तुत करना होगा, जो यह प्रमाणित करता हो कि टीके की दोनों खुराकें ली जा चुकी हैं। इसके अलावा कोविड-19 जांच की हालिया नेगेटिव रिपोर्ट भी पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जॉनसन ग्रीष्म अवकाश के बाद सासंदों के समूहों के साथ बैठक कर रहे हैं। न्यू फॉरेस्ट वेस्ट से कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य सर डेसमंड स्वैन ने कहा, मैं दावत में शिरकत करूंगा। अगर मुझसे कोविड पास मांगा गया, तो मैं मना कर दूंगा।
विज्ञापन
एक और सांसद ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बात की। उन्होंने पूछा कि जब हम बोरिस जॉनसन के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में टीकाकरण सुबूत के बिना उनसे मिल सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं। उन्होंने पूछा, हमें डाउनिंग स्ट्रीट में उनसे मिलने के लिये टीका पास की जरूरत क्यों है जबकि संसद में उनसे मिलते वक्त ऐसा नहीं होता।