फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain PM Boris Johnson defends tier based lockdown in a letter to rebel colleagues

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री जॉनसन ने लिखा साथियों को पत्र, स्तरीय लॉकडाउन का किया बचाव

Sun, 29 Nov 2020 07:13 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Nov 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Britain PM Boris Johnson defends tier based lockdown in a letter to rebel colleagues
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कन्जर्वेटिव पार्टी के विधायकों से आग्रह किया है कि वह सरकार के स्तर आधारित कोविड-19 लॉकडाउन का संसदीय वोट में समर्थन करें। उन्होंने यह आग्रह एक पत्र में किया जिसमें ताजा प्रतिबंधों का तीन फरवरी तक जारी रखने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


जॉनसन ने शनिवार को लिखे इस पत्र में कहा है कि स्तरों की हर दो सप्ताह पर समीक्षा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नए लॉकडाउन मानकों को लेकर बोरिस जॉनसन को अपने ही साथियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस पत्र को यह विरोध शांत करने का एक प्रयास माना जा रहा है।
विज्ञापन



बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक 16 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। यहां इस जानलेवा वैश्विक महामारी के चलते 44 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक आंकड़े के अनुसार यहां कोरोना से सक्रिय मामलों में 1417 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 150 से अधिक लोग गिरफ्तार

मध्य लंदन में लॉकडाउन के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने 155 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोविड-19 महामारी के बीच लोगों को एकत्र होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने संबंधी नियमों का उल्लंघन करने, एक पुलिस अधिकारी से मारपीट करने तथा मादक पदार्थ रखने जैसे आरोप हैं।

कोविड-19 के मद्देनजर घर पर रहने जैसे नियमों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समूह ‘सेव अवर राइट्स यूके’ ने कहा कि शनिवार को उसकी ओर से लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 31 अक्तूबर को इंग्लैंड में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा की थी जो पांच नवंबर से शुरू हुआ तथा दो दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन के तहत लगी पाबंदियों में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed