फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain People Urged To Swear Allegiance To King Charles III During Coronation

चार्ल्स-III का राज्याभिषेक: 'किंग के प्रति लें निष्ठा की शपथ', ब्रिटेन के लोगों से अपील; कई सांसद नाखुश

Mon, 01 May 2023 09:23 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 09:23 AM IST
सार

राज्याभिषेक में महिला पादरी एक प्रमुख भूमिका निभाएंगी। बाद में राजा स्वयं प्रार्थना करेंगे। जहां सार्वजनिक प्रतिज्ञा पहली बार आयोजित की जा रही है, वहीं अन्य धर्मों के धार्मिक नेता पहली बार सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 

विज्ञापन
Britain People Urged To Swear Allegiance To King Charles III During Coronation
किंग चार्ल्स III - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में 6 मई को किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक होने जा रहा है। इसके बाद चार्ल्स आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के राजा बन जाएंगे। इस बीच बताया जा रहा है कि राज्याभिषेक देखने वाले लोगों को राजा और उनके उत्तराधिकारियों के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें, शनिवार को राज्याभिषेक के कार्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें से यह सार्वजनिक प्रतिज्ञा भी शामिल है। हालांकि इससे कुछ सांसद नाखुश हैं। उन्होंने इस फैसले को देश को पीछे ले जाना बताया है।

विज्ञापन


यह भी बदलाव
आयोजकों के अनुसार, राज्याभिषेक में महिला पादरी एक प्रमुख भूमिका निभाएंगी। बाद में राजा स्वयं प्रार्थना करेंगे। जहां सार्वजनिक प्रतिज्ञा पहली बार आयोजित की जा रही है, वहीं अन्य धर्मों के धार्मिक नेता पहली बार सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा इस बार के राज्याभिषेक में ब्रिटेन में बोली जाने वाली अन्य भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा। वेल्श, स्कॉटिश गेलिक और आयरिश गेलिक भाषा में एक भजन गाया जाएगा। बता दें, किंग के शपथ में भी बदलाव किए गए हैं। वह इस बार तीन नई शपथ लेंगे।  
विज्ञापन


यह शपथ लेंगे
जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन के सबसे बड़े पादरी मे लोगों से अपील की है कि वह अपने राजा के प्रति शपथ लें। लोग यह कहते हुए शपथ लेंगे कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं आपके और आपके उत्तराधिकारियों के प्रति कानून के साथ सच्ची निष्ठा निभाऊंगा। इसमें भगवान मेरी मदद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने जताई आपत्ति
ब्रिटिश राजशाही के उन्मूलन के लिए अभियान चलाने वाले ग्राहम स्मिथ ने कहा कि लोगों के प्रति निष्ठा की शपथ राज्य को लेनी चाहिए न कि इसके उलट। वहीं, ग्रीन के सह-नेता एड्रियन रामसे सहित अन्य नेताओं ने भी इसपर आपत्ति जताई। रामसे ने कहा कि यह प्रतिज्ञा कुछ हद पुरानी है। ग्रीन पीयर जेनी जोन्स ने भी किंग चार्ल्स के प्रति निष्ठा की कसम खाने वाली अपील पर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निष्ठा के प्रति शपथ लेने को कहना अजीब है। राजशाही एक पुरानी संस्था है इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। 

क्या होता राज्याभिषेक समारोह में?
लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के लिए शाही तैयारियां की जा रही हैं। राज्याभिषेक वह समारोह है जिस पर सम्राट को औपचारिक तौर पर ताज पहनाया जाता है। यह समारोह पहले सम्राट या साम्राज्ञी की मौत के शोक का वक्त पूरा होने के बाद होता है। इसमें करीब 26 अरब (250 मिलियन पाउंड) खर्च होने की खबर है। भव्य समारोह में विभिन्न तैयारियां की गई हैं। इसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। साथ ही इस कार्यक्रम में ड्रेस कोड, परफॉर्मेंस, संगीत, उचित टाइमिंग सभी की लिस्ट तैयार की गई है।

राज्याभिषेक का क्या होगा समय
किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक का कार्यक्रम लंदन के समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा। जिसका अर्थ है कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर सुबह 6 बजे शुरू होगा और पश्चिम तट पर तड़के 3 बजे शुरू होगा।


लाइव प्रसारण से देख सकेंगे समारोह
यदि आप ब्रिटेन में हैं, तो आप बीबीसी, आईटीवी और स्काई न्यूज जैसे चैनलों के माध्यम से घर बैठे ही लाइव प्रसारण देख सकेंगे। हालांकि अन्य ब्रिटिश और अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्कों ने अभी तक राज्याभिषेक करने के लाइव प्रसारण करने की योजना नहीं बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed