फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain lifts restrictions on Indian travelers on traveling

ब्रिटेन: भारतीय यात्रियों पर लगी पाबंदी हटाई, दोनों खुराक लेने वालों के लिए क्वारंटीन जरूरी नहीं

Mon, 09 Aug 2021 02:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Aug 2021 02:45 AM IST
सार

  • हेल्थ एवं सोशल केयर डिपार्टमेंट ने बताया कि यात्रियों को भारत से रवाना होने के तीन दिन पहले कोरोना जांच करानी होगी। साथ ही ब्रिटेन पहुंचने पर दो टेस्ट (पहला पहुंचने के दूसरे दिन और दूसरा आठवें दिन के लिए) पहले से बुक करने होंगे।

विज्ञापन
Britain lifts restrictions on Indian travelers on traveling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना टीके की दोनों खुराकें ले चुके भारतीयों को अब ब्रिटेन पहुंचने पर दस दिन के अनिवार्य होटल क्वारंटीन में नहीं रहना पड़ेगा। ब्रिटेन ने रविवार को अपने यात्रा प्रतिबंधों में ढील का एलान करते हुए भारत को रेड से अंबर सूची में डाल दिया है।

विज्ञापन


दोनों खुराक ले चुके भारतीयों को अब दस दिन का होटल क्वारंटीन जरूरी नहीं
हेल्थ एवं सोशल केयर डिपार्टमेंट ने बताया कि भारत में टीका लगवाने वाले यात्री अब अपने घर या पसंद की किसी भी जगह पर दस दिन क्वारंटीन रह सकते हैं। ब्रिटेन सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट में बनी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड टीके को मान्यता देते हुए इस ढील में शामिल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यात्रियों को भारत से रवाना होने के तीन दिन पहले कोरोना जांच करानी होगी। साथ ही ब्रिटेन पहुंचने पर दो टेस्ट (पहला पहुंचने के दूसरे दिन और दूसरा आठवें दिन के लिए) पहले से बुक करने होंगे। इसके अलावा एक लोकेटर फॉर्म भरकर देना होगा जिसमें साफ-साफ बताना होगा कि वे कहां रुकने वाले हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। सिर्फ भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय एयर बबल करार के तहत ही यात्रा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड लिस्ट से हटते ही बढ़े टिकट के दाम डीजीसीए ने कंपनियों से मांगा ब्योरा 
भारत के रेड लिस्ट से हटते ही ब्रिटेन जाने के लिए टिकटों की मांग बढ़ गई है। इसको देखते हुए विमानन कंपनियों ने किराया भी बढ़ा दिया। डीजीसीए ने इस किराया बढ़ोतरी पर सभी विमानन कंपनियों से ब्योरा तलब किया है।

गृहमंत्रालय में अंतर राज्यीय परिषद के सचिव संजीव गुप्ता ने शनिवार को ट्विटर पर इस मुद्दे को उठाते हुए बताया कि ब्रिटिश एयरवेज ने दिल्ली से लंदन की 26 अगस्त की उड़ान में इकोनॉमी क्लास का किराया 3.95 लाख रुपये कर दिया है। जबकि पहले यही टिकट विस्तारा और एयर इंडिया पर क्रमश:1.2 व 2.3 लाख रुपये का था।

डीजीसीए ने एयरलाइंस से भारत-ब्रिटेन उड़ान का मांगा विवरण

दिल्ली से लंदन के बीच ब्रिटिश एयरवेज ने इकोनॉमी क्लास का किराया करीब चार लाख रुपये वसूला। एक आईएएस अधिकारी की शिकायत पर मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। उड्डयन नियामक डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने एयरलाइंस से इस बात की जानकारी मांगी है कि अगस्त के दौरान वह भारत-ब्रिटेन उड़ानों के लिए कितना किराया वसूल रहे हैं।

विस्तारा ने कहा, कीमतें हमेशा मांग और आपूर्ति के आधार पर होती हैं तय
डीजीसीए ने यह कदम ट्विटर पर एक शिकायत सामने आने के बाद उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में अंतर राज्यीय परिषद सचिवालय के सचिव संजीव गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा था कि दिल्ली से लंदन की उड़ान के लिए ब्रिटिश एयरवेज की 26 अगस्त की इकोनॉमी क्लास की टिकट 3.95 लाख रुपये की है। उन्होंने लिखा कि ब्रिटेन में कॉलेज एडमिशन के समय में 26 अगस्त के लिए दिल्ली से लंदन की उड़ान के लिए विस्तारा का टिकट 1.2 लाख रुपये व एयर इंडिया का 2.3 लाख रुपये का है। गुप्ता ने कहा, मैंने इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव पीएस खरोला को इस मामले के बारे में अलर्ट कर दिया है।

 डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि नियामक ने उन एयरलाइंस से अपने किराये की जानकारी जमा करने को कहा है जो भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ानों का संचालन करती हैं। विस्तारा ने रविवार को कहा, कीमतें हमेशा आपूर्ति और मांग के आधार पर तय होती हैं। भारतीय एयरलाइंस के लिए भारत-यूके मार्ग पर एक सप्ताह में केवल 15 उड़ानों के संचालन की अनुमति है। इसमें जब भी ढील दी जाती है और अधिक उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी जाती है तो कीमतें भी अपने आप कम हो जाएंगी। विस्तारा दिल्ली के अलावा मुंबई से भी लंदन के लिए उड़ानों का संचालन करती है।

बता दें,  कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में निर्धारित यात्री उड़ानों का संचालन पिछले साल 23 मार्च को बंद कर दिया गया था। फिर भी, ब्रिटेन सहित 28 देशों के साथ गठित एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से सीमित विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है। पिछले साल 25 मई से भारत में सभी घरेलू उड़ानों के लिए किराये की न्यूनतम और अधिकतम सीमा तय कर दी गई थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराये पर ऐसी कोई सीमा नहीं लगाई गई थी।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed