फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Islamophobia official Definition Opposition Conservative Party wants PM Keir Starmer to scrap plan

Islamophobia: UK में विपक्ष की बड़ी पहल, पीएम स्टार्मर से इस्लामोफोबिया परिभाषित करने की योजना रद्द करने मांग

Sun, 05 Jan 2025 06:33 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 05 Jan 2025 06:33 PM IST
सार

ब्रिटेन में इस्लामोफोबिया की परिभाषा पर बहस हो रही है। विपक्षी राजनीतिक दल ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से कहा है कि वे इस्लामोफोबिया को परिभाषित करने की योजना को रद्द करें। विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी ने इस्लामोफोबिया की आधिकारिक परिभाषा की सरकारी योजना को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
Britain Islamophobia official Definition Opposition Conservative Party wants PM Keir Starmer to scrap plan
कीर स्टार्मर (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में इस्लामोफोबिया को लेकर बहस छिड़ी है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इसे आधिकारिक तौर पर परिभाषित करने की योजना बना रहे हैं। इसी बीच विपक्षी राजनीतिक दल- कंजर्वेटिव पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को इस्लामोफोबिया को परिभाषित करने की योजना को रद्द करना चाहिए। विपक्ष को डर है कि ऐसा करने से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और गलत कामों के खिलाफ कार्रवाई पर प्रतिबंध लग जाएगा।
विज्ञापन


'झूठे लेबल' ने पाकिस्तानी मूल के पुरुषों से जुड़ी जांच में अड़चन पैदा की
ब्रिटेन की शैडो न्याय सचिव रॉबर्ट जेनरिक ने कहा कि इस्लामोफोबिया के "झूठे लेबल" ने पाकिस्तानी मूल के पुरुषों से जुड़ी जांच में अड़चन पैदा की है। उन्होंने कहा कि एजेंसियां बच्चों के शोषण वाले ग्रूमिंग गिरोह घोटाले की जांच कर रही हैं, लेकिन इस्लामोफोबिया की परिभाषा के कारण इसमें समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन


क्या मुस्लिम विरोधी भेदभाव को लेकर औपचारिक परिभाषा?
इस्लामोफोबिया परिभाषित करने की योजना रद्द करने की विपक्षी दलों की मांग ऐसे समय में सामने आई है जब डेली टेलीग्राफ अखबार ने लेबर पार्टी की सरकार से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की। खबर में दावा किया गया है कि सरकार मुस्लिम विरोधी भेदभाव को लेकर औपचारिक परिभाषा तैयार करने पर विचार कर रही है। इस पर न्याय सचिव जेनरिक ने कहा, "सरकार को इस्लामोफोबिया की इतनी गलत परिभाषा की अपनी योजना को छोड़ देना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed