{"_id":"60ad7a6e8ebc3e84671cbd85","slug":"britain-indian-youth-mp-nadia-whittom-distanced-himself-from-parliamentary-work-due-to-mental-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : भारतवंशी युवा सांसद नादिया व्हिटोम ने मानसिक कारणों से संसदीय कार्यों से दूरी बनाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : भारतवंशी युवा सांसद नादिया व्हिटोम ने मानसिक कारणों से संसदीय कार्यों से दूरी बनाई
Wed, 26 May 2021 04:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 26 May 2021 04:00 AM IST
विज्ञापन
भारतवंशी युवा सांसद नादिया व्हिटोम
- फोटो : twitter@NadiaWhittomeMP
ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में सबसे युवा सांसद भारतवंशी नादिया व्हिटोम (24) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि मानसिक सेहत के चलते वह अपने संसदीय कार्य से कई हफ्तों के लिए दूर रहेंगी।
विज्ञापन
नादिया के पिता पंजाबी हैं। उनका जन्म ब्रिटेन में ही हुआ और वे अपने जन्म स्थान मध्य इंग्लैंड के नाटिंघम से विपक्षी लेबर पार्टी की प्रतिनिधि हैं। वह पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) से पीड़ित हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बोलने का फैसला किया, ताकि अन्य लोगों को भी ऐसे मुद्दों के बारे में बोलने में मदद मिल सके।
विज्ञापन