{"_id":"627192716d23407cb3383993","slug":"britain-indian-high-commissioner-pays-tribute-to-ambedkar-and-basaveshwar-read-world-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: भारतीय उच्चायुक्त ने दी आंबेडकर, बसवेश्वर को श्रद्धांजलि, पढ़ें दुनिया की खास खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: भारतीय उच्चायुक्त ने दी आंबेडकर, बसवेश्वर को श्रद्धांजलि, पढ़ें दुनिया की खास खबरें
Wed, 04 May 2022 02:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 04 May 2022 02:07 AM IST
सार
भगवान बसवेश्वर की 889वीं जयंती पर लंदन में उनकी प्रतिमा तथा आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 नवंबर, 2015 को लंदन में बसवेश्वर की प्रतिमा का अनावरण कर उसी दिन बाबासाहेब के संग्रहालय का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
भगवान बसवेश्वर और भीमराव अंबेडकर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने भारत के संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर और 12वीं सदी के भारतीय दार्शनिक व समाज सुधारक बसवेश्वर को लंदन में श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
भगवान बसवेश्वर की 889वीं जयंती पर लंदन में उनकी प्रतिमा तथा आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 नवंबर, 2015 को लंदन में बसवेश्वर की प्रतिमा का अनावरण कर उसी दिन बाबासाहेब के संग्रहालय का उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही यह परंपरा शुरू हुई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई केंद्रीय बैंक ने 11 साल में पहली बार ब्याज दरों को बढ़ाया
ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को अपनी प्रधान ब्याज दर को बढ़ाने का फैसला किया। केंद्रीय बैंक ने 11 साल से अधिक समय में पहली बार ब्याज दर में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गई। यह 2001 के बाद महंगाई की उच्चतम वार्षिक दर है। इसके बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी को तय माना जा रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने मुद्रास्फीति को 2-3 प्रतिशत के बीच रखने का लक्ष्य तय किया है।
चेक कला संग्रहकर्ता मेडा म्लाडकोवा का निधन
चेक कला संग्रहकर्ता, संरक्षक और इतिहासकार मेडा म्लाडकोवा का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। फ्रांसिटेक कुपका की कला की प्रशंसक मेडा म्लाडकोवा ने चेकोस्लोवाकिया में कम्युनिस्ट शासन के दौरान निर्वासन में रहते हुए कलाकारों को सहयोग दिया। प्राग में व्यस्त स्थान पर म्लाडकोवा की बनाई आधुनिक कला गैलरी कंपा म्यूजियम ने यह जानकारी दी।
म्लाडकोवा को जीवन का लंबा समय विदेश में गुजरना पड़ा, लेकिन वे हमेशा देशभक्त रहीं। उन्होंने जीवनभर इस उसूल का पालन किया कि संस्कृति बचेगी तो देश बचेगा। चेकोस्लोवाकिया के जकुपे में 8 सितंबर 1919 को जन्मी म्डालकोवा ने 1948 में जिनेवा में राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की। तभी कम्युनिस्टों ने देश पर कब्जा कर लिया और उन्होंने स्वदेश लौटने के बजाय पेरिस से स्नातक किया। वहीं उनकी भावी पति निर्वासित चेक बैंकर जेन म्लाडेक से मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने कला की पढ़ाई की और कुपका की प्रशंसक बन गईं। एजेंसी
पाक : अर्थव्यवस्था की संरचनात्मक कमजोरी से निवेशकों में डर : रिपोर्ट
पहले से खराब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कोविड-19 व रूस-यूक्रेन युद्ध की वैश्विक चुनौतियों से जूझने के चलते निवेशकों को डरा रही है। अपने हालिया पाकिस्तान डेवलपमेंट अपडेट में विश्व बैंक ने भी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक कमजोरियों को उजागर किया है। इसमें कम निवेश, कम निर्यात और कम उत्पादकता वृद्धि चक्र शामिल है।
पाकिस्तान के अखबार इस्लाम खबर ने विश्व बैंक की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उच्च घरेलू मांग दबाव और वैश्विक चीजों के बढ़ते दामों से देश में मुद्रास्फीति दो अंकों में बढ़ जाएगी। इसके अलावा, निकट भविष्य में भी पाकिस्तान में विकास की गति तेज होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि आयात बिल में तेज उछाल से पाकिस्तानी रुपये पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में कमजोर संस्थान भी चिंता का कारण हैं। ऐसे में आईएमएफ की कड़ी शर्तों को पूरा करना पाकिस्तानी सरकार के लिए कठिन काम साबित होगा।
भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर की मदद से फिजी में बच्चों का अस्पताल
भारत, अमेरिका, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लोकतांत्रिक देशों ने फिजी में हृदय रोग पीड़ित बच्चों के मुफ्त इलाज के लिए एक अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किया है। चारों तरफ समुद्र से घिरे फिजी में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।
एशियाई अमेरिकियों, हवाई व प्रशांत द्वीप समूह के मूल निवासियों से संबंधित मामलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को सलाह देने वाले अजय भूटोरिया ने फिजी से लौटकर कहा, करीब 2.5 करोड़ डॉलर की लागत से बना यह अस्पताल फिजी के इतिहास में किसी गैर-सरकारी संगठन की ओर से पूरी की गई सबसे बड़ी परियोजना है। कैलिफोर्निया के हृदय रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन शॉन शेट्टी ने सप्ताहांत में 30 बच्चों के दिल की सर्जरी की। भूटोरिया ने कहा, यह अस्पताल अमेरिका, फिजी, भारत, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के बीच मजबूत साझेदारी का नतीजा है।
सिख घोषणा पत्र पर बयान की अमेरिका में निंदा
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कनेक्टिकट प्रांत की आमसभा में तथाकथित ‘सिख स्वतंत्रता घोषणापत्र’ की वर्षगांठ को मान्यता देने के लिए जारी एक प्रशस्ति पत्र की कड़ी निंदा की है।
वाणिज्य दूतावास ने कहा, वह वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर इस मुद्दे को अमेरिकी जनप्रतिनिधियों के समक्ष उचित ढंग से उठाएंगे। अमेरिका के भारतवंशी समुदाय ने भी प्रशस्ति पत्र पर नाराजगी जताई है।
बता दें, कनेक्टिकट प्रांत की आमसभा ने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वर्ल्ड सिख पार्लियामेंट’ को उसके द्वारा घोषित सिख स्वतंत्रता घोषणापत्र की 36वीं सालगिरह को मान्यता देते हुए बधाई दी थी।
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा, हम अमेरिका में कनेक्टिकट प्रांत की आम सभा के तथाकथित प्रशस्ति पत्र का गैर कानूनी कृत्य के तौर पर निंदा करते हैं। यह कुछ शरारती तत्वों द्वारा आम सभा के नाम का इस्तेमाल उनके कुटिल इरादों के लिए करने की कोशिश है।