फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain indian arrest in funding terrorist organization Hezbollah extradite to us

London: आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को फंडिंग करने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार, अमेरिका होगा प्रत्यर्पण

Thu, 20 Apr 2023 01:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Apr 2023 01:05 PM IST
सार

लेबनान मूल के नजीम अहमद पर आरोप है कि उसने और उसकी कंपनियों ने बड़ी संख्या में हिजबुल्लाह को फंडिंग की है। सुंदर नागराजन, इसी नजीम अहमद के अंतरराष्ट्रीय अकाउंटेंट के तौर पर काम करता है। 

विज्ञापन
britain indian arrest in funding terrorist organization Hezbollah extradite to us
आतंकी संगठन हिजबुल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति सुंदर नागराजन पर आरोप है कि वह आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को फंडिंग कर रहा था। 66 वर्षीय सुंदर नागराजन को गिरफ्तार करके लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारियों के लिए काम करने वाली नेशनल एक्जीक्यूटिव यूनिट ने अमेरिका की मांग पर सुंदर नागराजन को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


मदुरै से है ताल्लुक
मदुरै में पैदा हुए सुंदर नागराजन को अब अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा, जहां नागराजन पर हिजबुल्लाह को फंडिग करने के आरोप में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने नजीम अहमद नामक एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नजीम अहमद पर भी आरोप है कि वह हिजबुल्लाह को फंडिंग करता है। लेबनान मूल के नजीम अहमद पर आरोप है कि उसने और उसकी कंपनियों ने बड़ी संख्या में हिजबुल्लाह को फंडिंग की है। सुंदर नागराजन, इसी नजीम अहमद के अंतरराष्ट्रीय अकाउंटेंट के तौर पर काम करता है। 
विज्ञापन


ये है भारतीय की गिरफ्तारी का कनेक्शन
जांच में पता चला है कि नजीम अहमद एक धनी व्यक्ति है और महंगी आर्ट कलेक्टर और डायमंड डीलर है। अमेरिका और ब्रिटेन ने जांच के बाद नजीम अहमद और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रतिबंधों का एलान किया था। अमेरिका के अनुसार, हिजबुल्लाह, नजीम अहमद और उसकी कंपनियों को फंडिंग पाने के लिए इस्तेमाल कर रहा था। जांच के बाद अमेरिका और ब्रिटेन की सरकार ने नजीम अहमद और उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन है हिजबुल्लाह
हिजबुल्लाह, ईरान समर्थित लेबनान का आतंकी संगठन है। हिजबुल्लाह को साल 2019 में ब्रिटेन की सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किया था। हाल के समय में अमेरिका और ब्रिटेन ने हिजबुल्लाह की फंडिंग रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है और फंडिंग के आरोप में 52 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed