फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Home Minister Preeti Patel said, preparations for major reforms in the falling refugee system are going on

ब्रिटेन : गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहा- टूटती शरणार्थी प्रणाली में बड़े सुधारों की तैयारी जारी

Tue, 06 Oct 2020 02:41 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Britain Home Minister Preeti Patel said, preparations for major reforms in the falling refugee system are going on
प्रीति पटेल - फोटो : ट्विटर

ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने वादा किया है कि देश में प्रवेश करने वाले शरणार्थियों को रोकने और टूटी हुई शरणार्थी प्रणाली को जल्द ही ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा, ब्रिटेन में शरण मांगने की व्यवस्था में कई दशकों से बड़े बदलाव करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

विज्ञापन


गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहा, अवैध शरणार्थियों को रोकने के लिए होंगे बदलाव
गृह सचिव प्रीति पटेल ने कहा कि सरकार नए कानूनों को लाएगी ताकि यह उन लोगों को रोक सके, जो अवैध रूप से यहां आकर गैरकानूनी रूप से रहने के लिए अंतहीन कानूनी दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों को हटाने में भी तेजी लाएगी जिनके पास उनके लिए कोई दावा तक नहीं है।
विज्ञापन


भरतीय मूल की मंत्री ने स्पष्ट किया कि वास्तविक आवेदकों के प्रति सरकार दृढ़ता एवं निष्पक्षता बरतेगी, जबकि अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के सम्मेलन में कहा कि मौजूदा प्रणाली बुनियादी रूप से टूट चुकी है और वे इसमें पूर्ण सुधार के लिए अगले साल पेश किए जाने वाले एक विधेयक के मसौदे को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ा ओवरहाल होगा
प्रीति पटेल ने कहा कि यह बदलाव दशकों में हमारी शरण प्रणाली का सबसे बड़ा ओवरहाल होगा। उन्होंने कहा, उत्पीड़न या अत्याचारों के चलते अपना देश छोड़कर ब्रिटेन आने वालों को सुरक्षित पनाह दी जाएगी। सरकार अवैध प्रवासन को रोकने के लिए सभी व्यावहारिक विकल्प अपनाएगी। वहीं, इस मुद्दे पर दया एवं करुणा की भावना नहीं दिखाने को लेकर विपक्षी लेबर पार्टी ने सरकार के इस कदम की आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed