फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain heathrow airport refuses to allow extra flights from India

ब्रिटेन : लंदन एयरपोर्ट ने नहीं दी भारत से 8 अतिरिक्त फ्लाइट लाने की मंजूरी

Fri, 23 Apr 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Apr 2021 02:59 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने सांसदों से कहा था कि भारत को रेड लिस्ट में शामिल करने का कदम डाटा का अध्ययन करने के बाद सावधानी के चलते उठाया जा रहा है।

विज्ञापन
britain heathrow airport refuses to allow extra flights from India
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के सबसे बड़े और व्यस्त हीथ्रो एयरपोर्ट ने बृहस्पतिवार को कम से कम चार अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों को भारत से आठ अतिरिक्त फ्लाइट लाकर उतारने की इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन


लंदन स्थित एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह कदम ब्रिटेन में भारत से आवागमन पर शुक्रवार से लागू होने वाले ‘रेड लिस्ट’ यात्रा प्रतिबंध से एक दिन पहले उठाया। फिलहाल ब्रिटेन और भारत के बीच एक सप्ताह में 30 फ्लाइटों के संचालन की इजाजत है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि अतिरिक्त उड़ानों के लिए आग्रह नामंजूर करने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि सीमा पर मौजूदा यात्री दबाव ज्यादा नहीं हो जाए, ताकि आगमन डेस्क पर पासपोर्ट कंट्रोल सेक्शन में लंबी कतारें और भीड़ न जमा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को ‘रेड लिस्ट’ में शामिल करने की घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में की गई थी। यह निर्णय ब्रिटेन में 103 लोगों के अंदर कोरोना वायरस के ऐसे प्रारूप का संक्रमण पाए जाने पर लिया गया था, जिसका पहला मरीज भारत में मिला था।

स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने सांसदों से कहा था कि भारत को रेड लिस्ट में शामिल करने का कदम डाटा का अध्ययन करने के बाद सावधानी के चलते उठाया जा रहा है।

हैन्कॉक ने कहा था कि इसके बाद कोई भी ऐसा व्यक्ति, जो ब्रिटिश या आयरिश नागरिक नहीं होगा और पिछले 10 दिन के दौरान भारत में रहा होगा, उसे ब्रिटेन में प्रवेश नहीं किया जाएगा। ब्रिटिश या आयरिश नागरिकों को भी भारत से आने पर 10 दिन के लिए होटल में क्वारंटीन किया जाएगा।

ब्रिटिश संसद की इस घोषणा के बाद फैली अफरातफरी के चलते हजारों भारतीय छात्रों और ब्रिटिश मूल के भारतीयों में शुक्रवार से पहले लंदन लौटने के लिए टिकट खरीदने की भगदड़ मच गई थी।


इसी कारण कई विमानन कंपनियों ने अतिरिक्त उड़ान उतरने देने की इजाजत हीथ्रो एयरपोर्ट से मांगी थी। ब्रिटिश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि उसे भारत से ब्रिटेन आने के लिए बहुत सारी चार्टर्ड फ्लाइटों के आवेदन मिले थे, लेकिन ज्यादातर मानक पर खरे नहीं उतरने के कारण खारिज हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed