फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain : Finance Minister Rishi Sunak announced that the government will give salary of the employees to companies who will not be fired

ब्रिटेन : नौकरियां बचाने को आगे आए ऋषि सुनक, प्रभावित कर्मचारियों को देंगे वेतन

Tue, 24 Mar 2020 02:11 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 24 Mar 2020 02:11 AM IST
सार

ब्रिटेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रसार रोकने के चलते कई कंपनियों को वित्तीय दबाव में काम करना पड़ रहा है। ऐसे में नौकरियां बचाने के लिए ब्रिटेन के वित्त मंत्री और भारतीय मूल के ऋषि सुनक आगे आए हैं। उन्होंने उन कर्मचारियों के लिए वेतन देने का फैसला किया है जो कोरोना वायरस के चलते पैदा हालातों में काम नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Britain : Finance Minister Rishi Sunak announced that the government will give salary of the employees to companies who will not be fired
ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंफोसिस कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक ने घोषणा की है कि सरकार उन कर्मचारियों के वेतन का 80 फीसदी हिस्सा कंपनियों को देगी, जिन्हें नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। इसके तहत करीब 2,500 पाउंड (2.20 लाख रुपये) प्रति माह तक का वेतन कवर किया जाएगा। यह फैसला वित्तीय दबाव झेल रही कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को नौकरी से न निकालने के चलते लिया गया है। 

विज्ञापन


सुनक ने कहा कि  इन कदमों से लोगों की नौकरियां बच सकेंगी। इसके लिए कंपनियों को टैक्स विभाग से संपर्क करना होगा। वे उन कर्मचारियों के वेतन के लिए वित्तीय मदद ले सकेंगी जो कोरोना वायरस के चलते काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए कंपनियां 12 महीने का ब्याज मुक्त ऋण भी ले सकती हैं। कारोबारियों की मदद के लिए ऋषि सुनक ने 35 करोड़ पाउंड के वित्तीय पैकेज का आकलन भी पेश किया।

विज्ञापन

निकाले गए कर्मियों को दोबारा रखने पर ही मिलेगी सुविधा

ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय ने बताया कि सरकार द्वारा यह छूट उन्हीं कंपनियों को दी जाएगी जिनमें कर्मचारियों को कोरोना वायरस के कारण वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें यह रकम तभी मिलेगी जब ऐसे कर्मचारियों को वह दोबारा नौकरी पर रखेगी और नौकरी से निकाले जाने की अवधि को छुट्टी माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ

भारतवंशी वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा, मैं जानता हूं कि लोग अपनी नौकरियां खोने से डरे हुए हैं। वे किश्त, किराया, भोजन और दूसरे बिलों के भरने को लेकर परेशान हैं। ऐसे में सरकार भी कंपनियों के साथ खड़े होने की पूरी कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर ऋषि द्वारा पेश की गई योजना को काफी बेहतर बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed