{"_id":"5cc2896abdec2258a54342eb","slug":"britain-explosion-at-tata-steelworks-plant-two-got-minor-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के टाटा स्टीलवर्क्स प्लांट में धमाका, दो लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन के टाटा स्टीलवर्क्स प्लांट में धमाका, दो लोग घायल
Fri, 26 Apr 2019 10:00 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ब्रिटेन के पोर्ट टालबोट स्थित टाटा स्टीलवर्क्स में तीन धमाके होने की खबर है। इस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बीबीसी के मुताबिक, टाटा के वेल्स स्थित पोर्ट टालबोट संयंत्र में रात करीब तीन बजकर 35 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर धमाके हुए।
साउथ वेल्स पुलिस विभाग ने ट्वीट में कहा कि उन्हें टाटा स्टीलवर्क्स के संयंत्र में विस्फोट की जानकारी मिली है। आपातकालीन सेवाएं वहां मौजूद हैं। जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि उन्हें तीन बजकर 35 मिनट पर संयंत्र में धमाके की सूचना मिली थी। इस समय तक दो लोगों को मामूली चोटें आने की खबर है।
टाटा स्टील के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रही है और संयंत्र में लगी आग 'नियंत्रण' में है। टाटा स्टील ने बयान में कहा, 'आग को बुझा दिया गया है और हादसे की पूरी जांच शुरू की गई है।'
प्रारंभिक सूचनाओं से पता चला है कि पिघली हुई धातु को लाने- ले जाने में इस्तेमाल होने वाली ट्रेन से विस्फोट हुआ है। प्रवक्ता ने कहा, 'धमाके की वजह से कुछ जगह आग लग गई थी। इसके चलते कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है। फिलहाल आग काबू में है।'
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के 3.35 बजे हुए धमाकों ने उनकी नींद खोल दी। अभी तक धमाके की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'साउथ वेल्स पुलिस घटनास्थल पर आग बुझाने, बचाव कार्य और एंबुलेंस सेवा लेकर पहुंच चुकी है।'
प्रवक्ता ने आगे कहा, 'हमें सुबह 3.35 बजे धमाके की सूचना मिली। अभी तक हमारा मानना है कि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। आपातकालीन सेवा घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। हमने लोगों से कहा है कि वह इस क्षेत्र पर जाने से बचें। जैसे ही हमारे पास कोई सूचना आएगी हम उसके बारे में बता देंगे।'

#UPDATE South Wales Police department, on explosion at TATA Steelworks plant, Port Talbot: At this time we believe only two casualties with minor injuries. #UnitedKingdom pic.twitter.com/a1sgGVSeXq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 26, 2019