फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Elections 2024 United Kingdom Ofcom Rules Political debates silenced on polling day

UK Elections: 40 हजार बूथों पर मतदान, वोटिंग के दिन सियासी चर्चा-विश्लेषण पर पाबंदी; जानिए दिलचस्प चुनावी नियम

Thu, 04 Jul 2024 08:49 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 04 Jul 2024 08:49 PM IST
सार

ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव-2024 के लिए मतदान कराए गए। मतदान के दिन राजनीतिक बहसों का शोर थमा रहा। ऐतिहासिक आम चुनाव के बाद देशभर में लगभग 40 हजार मतदान केंद्रों पर मतपत्रों की गणना होगी। लगभग 4.6 करोड़ (46 मिलियन) मतदाता वोट डालेंगे। भारतीय समयानुसार नतीजे शुक्रवार शाम तक आने का अनुमान है। जानिए मतदान से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य

विज्ञापन
Britain Elections 2024 United Kingdom Ofcom Rules Political debates silenced on polling day
ब्रिटेन चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ब्रिटेन के संचार कार्यालय (ऑफकॉम) ने मीडिया निगरानी नियम बनाए हैं। इनके मुताबिक सभी सियासी और सरकार की नीतियों से जुड़े मुद्दों पर बहस ब्रिटेन के स्थानीय समयानुसार मतदान के दिन सुबह सात बजे से पहले समाप्त हो जानी चाहिए। वोटिंग शुरू होने के बाद रात 10 बजे तक किसी भी राजनीतिक चर्चा या विश्लेषण की अनुमति नहीं होती। मतदान के बाद इन्हीं नियमों के मुताबिक एग्जिट पोल के नतीजे दुनियाभर में प्रसारित किए जाते हैं। ऑफकॉम के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि धारा 6 के तहत मतदान शुरू होने पर चुनाव और जनमत संग्रह के मुद्दों पर चर्चा और विश्लेषण समाप्त हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


आम जनता के लिए निष्पक्ष मतदान का माहौल बनाने का प्रयास
नियमों के मुताबिक ब्रिटेन का कोई भी प्रसारक मतदान के दिन किसी भी ओपिनियन पोल के नतीजे प्रकाशित या प्रसारित नहीं कर सकते। यह रोक उस समय तक प्रभावी रहती है, जब तक मतदान समाप्त न हो जाए। इन नियमों का मकसद चुनाव के दिन आम जनता के लिए निष्पक्ष मतदान का माहौल बनाना है। किसी भी तरह के हस्तक्षेप या चुनावी धांधली को रोकने के लिए कई और उपाय भी किए जाते हैं। यह भी रोचक है कि कई लोग डाक मतपत्र के माध्यम से पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं।
विज्ञापन


19वीं सदी से चली आ रही परंपरा, गुरुवार को ही होता है मतदान
स्थानीय समय के अनुसार ब्रिटेन में आधी रात के करीब पहले परिणाम सामने आ जाते हैं। 19वीं शताब्दी से चली आ रही परंपरा का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि ब्रिटेन में सदियों से गुरुवार को ही मतदान कराए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्रवार को श्रमिकों के लिए वेतन का दिन होता है। ऐसे में वीकएंड पर वोटिंग प्रतिशत घटने की आशंका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग चार्ल्स तृतीय सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे
अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक (ब्रिटिश टाइम) आधिकारिक चुनाव परिणाम आ जाएंगे। भारतीय समय के मुताबिक नतीजे शुक्रवार शाम चार-पांच बजे तक आ जाएंगे। मतदान के अगले दिन की गतिविधि भी बेहद रोचक होती है, क्योंकि हारने वाला पार्टी का नेता शाही परिवार के पास बकिंघम पैलेस जाकर आधिकारिक तौर पर हार स्वीकार करता है। इसके बाद जीतने वाले प्रत्याशी को ब्रिटेन के महाराज औपचारिक रूप से सरकार बनाने को आमंत्रित करते हैं। कई दशकों के बाद इस साल किंग चार्ल्स तृतीय यह औपचारिकता पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed