फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Court extended judicial remand of Nirav Modi, Nest Hearing on 28 April

ब्रिटेन की अदालत ने बढ़ाई नीरव मोदी की न्यायिक रिमांड, अगली सुनवाई 28 अप्रैल को

Wed, 15 Apr 2020 10:39 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Apr 2020 10:39 PM IST
सार

ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है। पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब डॉलर के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में भगोड़ा घोषित नीरव मोदी के भारत को प्रत्यर्पण के मुद्दे पर सुनवाई यहां की अदालत में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
Britain Court extended judicial remand of Nirav Modi, Nest Hearing on 28 April
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

विस्तार

यह तथ्य भी सामने आया है कि नीरव मोदी पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो अतिरिक्त आरोप लगाए हैं। ये आरोप सबूतों को गायब करने और गवाहों को प्रभावित करने के हैं। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने फरवरी में इन आरोपों को प्रमाणित किया है।

विज्ञापन


नीरव मोदी (49) पिछले साल अपनी गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। वह वीडियो लिंक के जरिये लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत की मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा आर्बुथनॉट की अदालत में पेश हुआ।
विज्ञापन


अदालत के अधिकारी ने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। नीरव मोदी को उस समय वीडियो लिंक के जरिये अदालत के समक्ष उपस्थित होना होगा। बता दें कि कोराना वायरस महामारी की वजह से ब्रिटेन में ज्यादातर मामलों सुनवाई वीडियो लिंक या टेलीफोन विकल्प के जरिये हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के न्यायिक मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि 57 जेलों में 207 कैदियों को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा जेलों में 13 कोविड-19 से संबंधित संदिग्ध मौत हुई हैं।


मोदी वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। यह इंग्लैंड की कैदियों की भीड़ वाली जेल मानी जाती है। पिछले महीने उसने उच्च न्यायायल में पांचवीं बार जमानत पर बाहर आने का प्रयास किया है। अदालत ने उसकी जमानत की अर्जी को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि उसके भागने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed