फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain car has collided with front gates of Downing Street PM Rishi Sunak office residence driver arrested

United Kingdom: पीएम ऋषि सुनक के आधिकारिक आवास के सामने के गेट से टकराई एक कार; ड्राइवर को किया गया गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 May 2023 09:50 PM IST
सार

इससे पहले अमेरिका में सोमवार को एक ट्रक व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगे बैरीकेड से टकरा गया था। इस वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। हालांकि, पुलिस ने ड्राइवर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किया गया किशोर भारतीय मूल का था। वह अमेरिका के राष्ट्रपति को मारना चाहता था।

विज्ञापन
Britain car has collided with front gates of Downing Street PM Rishi Sunak office residence driver arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन में डाउनिंग स्ट्रीट के सामने के गेट से एक कार टकराने की खबर आ रही है। यहां प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का कार्यालय और आवास है। मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सूत्रों ने कहा कि सुनक घटना के समय अपने कार्यालय में थे, लेकिन एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए दूसरे निकास से जल्द ही निकल गए।

विज्ञापन

मेट्रोपॉलिटेन पुलिस ने एक बयान में कहा कि शाम लगभग चार बजकर 20 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर व्हाइटहॉल पर डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से एक कार टकरा गई। पुलिस ने कहा, सशस्त्र अधिकारियों ने आपराधिक क्षति और खतरनाक ड्राइविंग के संदेह में एक व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पड़ताल जारी है।

विज्ञापन


अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंच गए थे और थोड़ी ही देर में अभियान को बंद कर दिया गया। लंदन के प्रसिद्ध ट्राफल्गार स्क्वायर से पार्लियामेंट स्क्वायर के बीच स्थित व्हाइटहॉल की घेराबंदी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में एक सफेद कार दिखाई दे रही है, जिसकी डिक्की खुली हुई है, वह डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से भिड़ते दिखी।

इससे पहले अमेरिका में सोमवार को एक ट्रक व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगे बैरीकेड से टकरा गया था। इस वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। हालांकि, पुलिस ने ड्राइवर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किया गया किशोर भारतीय मूल का था। वह अमेरिका के राष्ट्रपति को मारना चाहता था।


एक रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीय भारतीय मूल के किशोर ने पहले एक यू-हॉल ट्रक को किराए पर लिया। बाद में व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगे बैरीकेड में जानबूझकर टक्कर मार दी। अधिकारियों का कहना है कि किशोर ने पूछताछ में बताया है कि वह सत्ता पर कब्जा करने और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को मारने के लिए राष्ट्रपति भवन के अंदर जाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed