{"_id":"5fc919578ebc3e1a22572d08","slug":"britain-blast-occurred-in-bristol-and-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: ब्रिस्टल के गोदाम में हुआ धमाका, कई लोग हुए घायल, बचाव कार्य जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: ब्रिस्टल के गोदाम में हुआ धमाका, कई लोग हुए घायल, बचाव कार्य जारी
Thu, 03 Dec 2020 10:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में स्थित ब्रिस्टल के निकट एवनमाउथ में एक गोदाम में बड़े धमाके की खबर सामने आई है। मौके पर दकमल और राहतकर्मी बचाव व राहत कार्य में जुटे हैं। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कई लोग हताहत हुए हैं हालांकि इस बारे में और कोई जानकारी अभी नहीं है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दक्षिण पश्चिम एंबुलेंस सर्विस ने इस धमाके की स्थिति को बेहद गंभीर करार दिया है। एंबुलेंस सर्विस ने इसे लेकर कहा है कि वे एक 'बेहद गंभीर' स्थिति पर प्रतिक्रिया कर रहे हैं और एक गवाह ने 'बेहद तेज धमाका' सुनने की जानकारी दी है जिससे इमारत हिल गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा ने कहा, हम एवनमाउथ की किंग्स वेस्टन लेन में एक परिसर में धमाके के बाद मौके पर मौजूद है। हमारे साथ दमकल और पुलिसकर्मी भी हैं। घटनास्थल की तस्वीरों में मौके पर पुलिस की गाड़ियां, दमकल और एक हेलीकॉप्टर नजर आ रहा है। अन्य तस्वीरों में वहां धुआं उठता नजर आ रहा है।
विज्ञापन