फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain billionaire mohammed al fayed dies his son died with princess diana in paris target royal family

Mohamed Al-Fayed: शाही परिवार के धुर आलोचक मोहम्मद अल फायद का निधन, लंदन में बेटे डोडी के साथ दफनाया गया

Sat, 02 Sep 2023 07:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 02 Sep 2023 07:40 PM IST
सार

फायद ने कई बड़े बिजनेस में निवेश किया और लंदन की उच्च वर्ग में अपनी पकड़ बना ली। पेरिस के रिट्ज होटल का मालिकाना हक भी चार दशकों तक मोहम्मद अल फायद के पास रहा। 

विज्ञापन
britain billionaire mohammed al fayed dies his son died with princess diana in paris target royal family
mohamed al fayed - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस्र के अरबपति बिजनेसमैन मोहम्मद अल फयाद की इस सप्ताह की शुरुआत में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अल फयाद के ब्रिटेन स्थित परिवार ने शुक्रवार को उनकी मृत्यु की घोषणा करते हुए कहा कि व्यवसायी का 30 अगस्त को वृद्धावस्था में शांतिपूर्वक निधन हो गया। उनको लंदन की एक मस्जिद में अंतिम संस्कार के बाद उनके बेटे डोडी अल फायद के साथ दफनाया गया। मिस्त्र मूल के मोहम्मद अल फायद अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते थे और खासकर ब्रिटिश शाही परिवार के कट्टर आलोचक थे। बता दें कि साल 1997 में पेरिस में मोहम्मद अल फायद के बेटे डोडी फायद की ब्रिटेन की तत्कालीन राजुकमारी प्रिंसेस डायना के साथ सड़क हादसे में मौत हुई थी। उसके बाद से फायद ब्रिटिश शाही परिवार के तीखे आलोचक हो गए थे।

विज्ञापन


फुलहैम क्लब के मालिक
फुलहैम क्लब ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि 30 अगस्त 2023 को मोहम्मद अल फायद का निधन हुआ। फायद साल 1970 में मिस्त्र से लंदन पहुंचे थे। लंदन आने के बाद फायद ने कई बड़े बिजनेस में निवेश किया और लंदन की उच्च वर्ग में अपनी पकड़ बना ली। पेरिस के रिट्ज होटल का मालिकाना हक भी चार दशकों तक मोहम्मद अल फायद के पास रहा। 
विज्ञापन


ब्रिटिश शाही परिवार के रहे कट्टर आलोचक
मोहम्मद अल फायद का नाम विवादों में भी खूब रहा और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता के लिए लड़ाई लड़ी। साल 1997 में जब पेरिस में एक कार हादसे में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के साथ उनके बेटे डोडी फायद की मौत हो गई तो मोहम्मद अल फायद मुखर होकर ब्रिटिश राजघराने की आलोचना करने लगे। यहां तक की एक बार उन्होंने ब्रिटिश राजघराने को 'ड्रैकुला परिवार' तक कह दिया था। फायद मानते थे कि उनके बेटे और प्रिंसेस डायना की कार किसी हादसे का शिकार नहीं हुई थी बल्कि उन्हें हत्या की गई थी। मोहम्मद अल फायद ब्रिटेन के दो प्रतिष्ठित संस्थानों- हैरोड्स डिपार्टमेंट स्टोर और फुलहैम फुटबॉल क्लब के मालिक रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed