फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brigadier General Almasi of Iran Revolutionary Guard narrowly escaped attack, bodyguard killed in firing

ईरान : रिवॉल्यूशनरी गार्ड के ब्रिगेडियर जनरल हमले में बाल-बाल बचे, गोलीबारी में अंगरक्षक मारा गया

Sat, 23 Apr 2022 01:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 23 Apr 2022 01:31 PM IST
सार

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इरना के अनुसार अल्मासी सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत के गार्ड कमांडर हैं। हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Brigadier General Almasi of Iran Revolutionary Guard narrowly escaped attack, bodyguard killed in firing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी ईरान के अशांत इलाके में आज ईरानी सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक ब्रिगेडियर की कार पर गोलीबारी की गई। इसमें ब्रिगेडियर हुसैन अल्मासी बाल-बाल बच गए, जबकि उनका एक अंगरक्षक मारा गया। 

विज्ञापन

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इरना के अनुसार अल्मासी सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत के गार्ड कमांडर हैं। हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्रिगेडियर के पुत्र ने बताया कि हमले में बॉडीगार्ड मेहमूद अब्सलान मारा गया। हमला प्रांतीय राजधानी जेहदान में हुआ। 
विज्ञापन

यह हमला ईरानियों द्वारा सबसे पवित्र मानी जाने वाली रात को हुआ था। पाकिस्तानी और अफगान सीमाओं के पास सुन्नी मुस्लिम बहुल सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत, लंबे समय से ड्रग तस्करी करने वाले गिरोहों और देश के शिया अधिकारियों से लड़ने वाले आतंकियों के बीच संघर्ष के कारण लंबे समय से अशांत है। आज ही 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद रिवोल्यूशनरी गार्ड की स्थापना की सालगिरह भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान के सुन्नी मुस्लिमों की शिकायत है कि सरकार उनसे भेदभाव करती है, जबकि सरकार ने आरोप का खंडन किया है। 2009 में एक आत्मघाती हमलावर ने रिवॉल्यूशनरी गार्ड के छह वरिष्ठ कमांडरों को मार डाला था। यह घटना भी सिस्तान बलूचिस्तान में ही हुई थी। रिवॉल्यूशनरी गार्ड ईरान की सबसे ताकतवार सेना मानी जाती है। इसके खिलाफ 2009 का हमला सबसे घातक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed