फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिक्स संसदीय मंच: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बोले- अफ्रीका के साथ संबंधों का विस्तार करना भारत का लक्ष्य

Thu, 28 Sep 2023 01:20 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 01:20 AM IST
सार

भारत और अफ्रीका के बीच करीबी संबंधों पर जोर देते हुए हरिवंश ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते ऐतिहासिक, भौगोलिक और आर्थिक संबंधों से बंधे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध मजबूत हुए हैं।

विज्ञापन
BRICS Parliamentary Forum: India has always backed perspectives developing countries Rajya Sabha Dy Chairman
BRICS Parliamentary Forum - फोटो : Twitter/Harivansh

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने बुधवार को जोहान्सबर्ग में नौवें ब्रिक्स संसदीय मंच को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य अफ्रीका के साथ संबंधों का विस्तार करना है। इस सम्मेलन का विषय 'अफ्रीका मुक्त व्यापार समझौते के त्वरित कार्यान्वयन के लिए ब्रिक्स और अफ्रीका साझेदारी को गहरा करने के लिए बहुपक्षवाद और संसदीय कूटनीति का इस्तेमाल करना' है। ब्रिक्स पांच देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह है।

BRICS Parliamentary Forum: India has always backed perspectives developing countries Rajya Sabha Dy Chairman
9th BRICS Parliamentary Forum at Emperors Palace, Kempton Park - फोटो : Social Media

मजबूत हुए भारत-अफ्रीका व्यापार संबंध
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक,  भारत और अफ्रीका के बीच करीबी संबंधों पर जोर देते हुए हरिवंश ने कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते ऐतिहासिक, भौगोलिक और आर्थिक संबंधों से बंधे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों के बीच व्यापार संबंध मजबूत हुए हैं।

BRICS Parliamentary Forum: India has always backed perspectives developing countries Rajya Sabha Dy Chairman
Rajya Sabha Dy Chairman Harivansh - फोटो : Twitter/Harivansh

अफ्रीकी उत्पादों के लिए भारत बड़ा बाजार
उन्होंने कहा, 'अफ्रीका के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2022-2023 में पहले ही 98 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। भारत, अफ्रीकी वस्तुओं और उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार भी प्रदान करता है। 'ड्यूटी-फ्री टैरिफ प्रिफरेंस स्कीम' भारत की कुल टैरिफ लाइनों के 98.2 फीसदी तक शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान करती है। इसके जरिए भारत ने अफ्रीकी देशों के लिए अपना बाजार खोला है। अब तक 33 कम विकसित अफ्रीकी राष्ट्र इस योजना से लाभ पाने के हकदार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
BRICS Parliamentary Forum: India has always backed perspectives developing countries Rajya Sabha Dy Chairman
African Union joins G20 - फोटो : Social Media

अफ्रीका के साथ संबंधों का विस्तार करना भारत का लक्ष्य
उन्होंने हाल ही में अफ्रीकी संघ (एयू) को G-20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किए जाने के साथ अफ्रीका को भारत के समर्थन को भी रेखांकित किया। राज्यसभा के उपसभापति ने कहा, 'विकास साझेदारी, डिजिटल साक्षरता, कृषि, स्वच्छ और कुशल ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद का मुकाबला करने से लेकर समुद्री सुरक्षा तक, भारत का लक्ष्य अफ्रीका के साथ अपने संबंधों का विस्तार करना है।

विज्ञापन
BRICS Parliamentary Forum: India has always backed perspectives developing countries Rajya Sabha Dy Chairman
BRICS Parliamentary Forum - फोटो : Twitter/Paul Mashatile

ब्रिक्स के अधिक समावेशी होने के प्रयासों की सराहना की
हरिवंश ने ब्रिक्स के अधिक समावेशी होने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'भारत ब्रिक्स की समानता, खुलेपन, समावेशिता, आम सहमति, परस्पर सम्मान और समझ की भावना को महत्व देता है। विकासशील देशों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिक्स ने बार-बार वैश्विक शासन प्रणाली के अधिक लोकतंत्रीकरण और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, डब्ल्यूटीओ आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में सुधार की मांग की है।' उन्होंने कहा, 'ब्रिक्स में हमने अपनी कार्रवाई से यह साबित किया है। हमने समूह में शामिल होने के लिए छह नए सदस्यों को आमंत्रित किया है।' 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed