{"_id":"5fb447548ebc3e9bcd438973","slug":"brics-countries-adopted-a-new-anti-terror-strategy-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिक्स देशों का घोषणापत्र, आतंक के हर रूपों के खिलाफ नई रणनीति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिक्स देशों का घोषणापत्र, आतंक के हर रूपों के खिलाफ नई रणनीति
Wed, 18 Nov 2020 03:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 Nov 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
ब्रिक्स
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच देशों के समूह ब्रिक्स ने मंगलवार को नई आतंकरोधी रणनीति अपनाई। एक घोषणापत्र में ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद के खतरे समेत कई वैश्विक मुद्दों पर ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि हम आतंकवाद के हर रूपों की कड़ी निंदा करते हैं। यह जो भी, जब भी, जहां और जिस किसी ने भी की है, उसे किसी भी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय संगठन के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
घोषणापत्र में आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को व्यापक और संतुलित नजरिया अपनाने पर जोर दिया गया है। आतंकवाद गंभीर खतरा है। यहां तक कि मौजूदा कोरोना महामारी के दौर में भी यह बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
इसके लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, विश्व व्यापार संगठन, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे वैश्विक निकायों में सुधार लाने की जरूरत है।