{"_id":"60f08d008ebc3eccc45f51c6","slug":"brazilian-president-jair-bolsonaro-hospitalized-due-to-hiccups","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील: हिचकियों से परेशान राष्ट्रपति बोलसोनारो अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील: हिचकियों से परेशान राष्ट्रपति बोलसोनारो अस्पताल में भर्ती
Fri, 16 Jul 2021 01:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रियो दी जेनेरियो।
एजेंसी, रियो दी जेनेरियो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:01 AM IST
सार
राष्ट्रपति कार्यालय ने शुरुआती बयान में कहा था कि बोलसोनारो (66) को राजधानी ब्रासीलिया के ‘आर्म्ड फोर्सेस हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को पिछले 10 दिन से लगातार हिचकियां आने के बाद जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह आंतों में कुछ परेशानियों की वजह से हो रहा है और इसके लिए सर्जरी करने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन बाद में उन्होंने तत्काल सर्जरी ना करने की बात कही।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कार्यालय ने शुरुआती बयान में कहा था कि बोलसोनारो (66) को राजधानी ब्रासीलिया के ‘आर्म्ड फोर्सेस हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
चिकित्सक उनकी हिचकियों की समस्या का इलाज कर रहे हैं। लेकिन कुछ घंटे बाद एक अन्य बयान में कार्यालय ने कहा कि 2018 में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान बोलसोनारो के पेट पर वार किए जाने के बाद उनका इलाज करने वाले सर्जन ने उन्हें साओ पाओलो में भर्ती कराने का फैसला किया है। वहां उनकी और जांच की जाएगी।
विज्ञापन