{"_id":"62c6ccdccac42a5e4c22b104","slug":"brazilian-model-thalito-do-valle-who-fought-agianst-russian-army-killed-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thalito Do Valle: यूक्रेन में रूसी सेना के खिलाफ लड़ने पहुंची ब्रीजीली मॉडल की मौत, शार्पशूटर के तौर पर कर रही थीं काम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thalito Do Valle: यूक्रेन में रूसी सेना के खिलाफ लड़ने पहुंची ब्रीजीली मॉडल की मौत, शार्पशूटर के तौर पर कर रही थीं काम
Thu, 07 Jul 2022 05:39 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खार्कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खार्कीव
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:39 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल की थालिटो ने इससे पहले इराक में इस्लामिक स्टेट खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। थालिटो सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती थीं।
विज्ञापन
Thalito Do Valle killed
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खार्किव में यूक्रेन की ओर से रूस से लोहा लेने वाली ब्राजीलियन मॉडल थालिटो डो वैले की रूसी हमले मे मौत हो गई। मॉडल की हाल ही में रूसी सेना के मिसाइल हमले में मौत हुई। फरवरी में रूसी हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुनियाभर के लोगों से मदद की अपील की थी। इसके बाद कई वॉलिंटियर्स रूसी फौज का मुकाबला करने यूक्रेन पहुंचे थे। इन्हीं में से एक थीं ब्राजील की मॉडल और स्नाइपर थालिटो डो वैले जोरूसी सेना से मुकाबला करने यूक्रेन पहुंची थीं।
विज्ञापन
इराक में इस्लामिक स्टेट खिलाफ भी लड़ाई लड़ी थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल की थालिटो ने इससे पहले इराक में इस्लामिक स्टेट खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। रूसी हमले में एक और ब्राजीली फाइटर डगलस बुरिगो की भी मौत हो गई। थालिटो युद्ध के मोर्चे से लगातार अपनी ट्रेनिंग के वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट कर रही थीं। इसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। इसके अलावा कई एनजीओ के साथ मिलकर एनिमल रेस्क्यू मिशन में भी शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
39 साल की ब्राजीलियन मॉडल खार्किव में तैनात थी। इसी दौरान रूसी सेना के मिसाइल अटैक में उनकी मौत हो गई। उन्होंने इराक के कुर्दिस्तान इलाके में आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई के दौरान स्नाइपर की ट्रेनिंग ली थी। थालिटो के भाई थियो रोड्रिगो ने अपनी बहन को हीरो बताया। रोड्रिगो ने कहा कि उनकी बहन सिर्फ तीन हफ्ते के लिए यूक्रेन गई थी, जहां वो लोगों की मदद करने के साथ साथ शार्पशूटर के तौर भी सर्विस कर रही थी।
विज्ञापन