{"_id":"66d3e6cdcd1279eb240f8a86","slug":"brazil-x-suspension-microblogging-site-in-trouble-elon-musk-had-to-pay-heavily-for-not-following-court-orders-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'X' Suspension: ब्राजील में क्यों बंद हुईं 'एक्स' की सेवाएं; कोर्ट का कौन-सा आदेश न मानना मस्क को पड़ा भारी?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
'X' Suspension: ब्राजील में क्यों बंद हुईं 'एक्स' की सेवाएं; कोर्ट का कौन-सा आदेश न मानना मस्क को पड़ा भारी?
Sun, 01 Sep 2024 09:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित
टेक डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
टेक डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 01 Sep 2024 09:30 AM IST
सार
Brazil 'X' Suspension: न्यायाधीश डी. मोरेस ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिए देश में 'एक्स' का इस्तेमाल करने की कोशिश करने वाले लोगों व कंपनियों पर प्रतिदिन 8,900 डॉलर का जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
X
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Brazil 'X' Suspension: ब्राजील में माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) बंद हो गया है। अब ब्राजील में में लोग एक्स की सुविधा इस्तूमाल नहीं कर पाएंगे। यहां 'एक्स' की मोबाइल और वेब दोनों वर्जन अब काम नहीं करेंगे। यहां की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्स प्लेटफॉर्म की सेवाएं बंद हुई हैं। दरअसल, ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट और एक्स के मालिक एलन मस्क के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आइए पूरे मामले को समझते हैं विस्तार से...
कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?
दरअसल, ब्राजीलियाई शीर्ष कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जांद्रे डी. मोरेस ने देश में सोशल मीडिया मंच 'एक्स' की सेवाएं रोकने का आदेश दिया था। फैसले में कहा गया कि 'एक्स' के मालिक एलन मस्क द्वारा ब्राजील में अपनी कंपनी के एक कानून प्रतिनिधि को नामित करने से इनकार करने के बाद यह कदम उठाया गया। जज ने कहा कि मस्क ने ब्राजील की संप्रभुता व न्यायपालिका के प्रति पूर्ण अनादर दिखाया है।
कोर्ट ने पहले ही दी थी चेतावनी
जज ने मस्क को चेताया था कि यदि वह ब्राजील में एक कानून प्रतिनिधि नामित करने के उनके आदेश पर अमल नहीं करते हैं, तो देश में 'एक्स' के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने आदेश के अनुपालन को 24 घंटे की समयसीमा निर्धारित की थी।
विज्ञापन
प्रतिदिन 8,900 डॉलर का जुर्माना
न्यायाधीश डी. मोरेस ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिए देश में 'एक्स' का इस्तेमाल करने की कोशिश करने वाले लोगों व कंपनियों पर प्रतिदिन 8,900 डॉलर का जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया है।
छोटी कंपनियों को ज्यादा समय
नए आदेश में कहा गया कि ब्राजील के दूरसंचार नियामक 'एनाटेल' के पास फैसले पर अमल करने के लिए 24 घंटे का समय होगा। 'एनाटेल' के चेयरमैन कार्लोस बेगोरी ने कहा कि देश के बड़े सेवा प्रदाता तुरंत कार्रवाई करेंगे, लेकिन छोटी कंपनियों को 'एक्स' की सेवाएं निलंबित करने के लिए अधिक समय की जरूरत पड़ सकती है।
विवाद और गहराया
दरअसल, मस्क के खिलाफ न्याय में बाधा डालने, आपराधिक संगठन और अपराध के लिए उकसाने के आरोपों को लेकर जांच चल रही है। इस साल की शुरुआत में जज मोरेस ने एक्स के कुछ अकाउंट को गलत सूचना और नफरत भरे संदेश फैलाने के आरोप में ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इसमें ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो के समर्थकों से संबंधित कुछ खाते भी शामिल थे। हालांकि, मस्क की कंपनी एक्स ने हाल ही में ब्राजील में अपना संचालन तुरंत बंद करने की घोषणा की थी। कंपनी का कहना था कि यह कदम उसके कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। अब एक्स को पूरे देश में काम करने से रोक दिया गया है। इस कदम से अभिव्यक्ति की आजादी, धुर-दक्षिणपंथी अकाउंट्स और गलत सूचनाओं के प्रवाह को लेकर मस्क और जज डी. मोरेस के बीच महीनों से जारी मतभेद और गहरा गया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन