{"_id":"60cea4184af66909824daed6","slug":"brazil-tops-500-000-covid-19-deaths-protests-against-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत: महामारी की मार से बेहाल ब्राजील, अब तक पांच लाख लोगों की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दहशत: महामारी की मार से बेहाल ब्राजील, अब तक पांच लाख लोगों की गई जान
Sun, 20 Jun 2021 07:42 AM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ब्रासीलिया
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:42 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील शामिल है, जहां अब तक इस महामारी के चलते पांच लाख से ज्यादा की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है। करोड़ों लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं और लाखों लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील तीसरे नंबर पर है, जहां अब तक इस महामारी के चलते पांच लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से मौतों के इस आंकड़े से ब्राजील के लोग दहशत में हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा ने कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटे में 2,301 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या पांच लाख के पार यानी 500,800 हो गई है। ब्राजील में 10 मई के बाद से हर दिन 2000 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
21.2 करोड़ आबादी वाले देश ब्राजील में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस से 617,083 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि ब्राजील में बीते 24 घंटे में 81,574 लोग कोरोना से संक्रमण हो गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 17,883,750 पहुंच गई है। वहीं 2,247 लोगों की कोरोना से जान चली गई।
विज्ञापन
महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता
कोरोना महामारी पर काबू न पाने के लिए ब्राजील के लोग राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। कोरोना के चलते ब्राजील में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई है। हालात ये हैं कि करीब दो करोड़ लोग ब्राजील भुखमरी से मरने को मजबूर हैं। ब्राजील की आधी आबादी को भरपेट भोजन नसीब नहीं हो रहा है। कोविड के कारण बढ़ी बेरोजगारी और बेतहाशा बढ़े जरूरी चीजों के दाम के चलते लोगों की हालत बेहद खराब है। ब्राजील इंस्टिट्यूट ऑफ ज्योग्राफी एंड स्टेटिक्स के अनुसार, बीते एक साल में देश में चावल के दाम 70 फीसदी और घरेलू गैस के 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।