फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil Top Court Unblocks Elon Musk Finances As X Agrees To Pay Fine news in hindi

Brazil: ब्राजील में 'X' के बैंक खातों को अनब्लॉक करने का आदेश; पांच मिलियन डॉलर जुर्माना भरने पर सहमत हुए मस्क

Wed, 02 Oct 2024 09:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसीलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसीलिया Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 02 Oct 2024 09:11 AM IST
सार

जज मोरेस ब्राजील में दुष्प्रचार पर रोक लगाने के अपने अभियान को लेकर टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के साथ लंबे समय से बहस जारी है, लेकिन दोनों के बीच यह बहस अब एक उच्च-स्तरीय झगड़े में बदल गया है।

विज्ञापन
Brazil Top Court Unblocks Elon Musk Finances As X Agrees To Pay Fine news in hindi
Elon Musk - फोटो : X

विस्तार

 ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के बैंक खातों अनब्लॉक करने का आदेश दिया। इसके साथ ही एक्स को  पांच मिलियन डॉलर ( 41 करोड़ रुपये से अधिक) का जुर्माना देना होगा। न्यायाधीश अलेक्जेंड्रे डी मोरेस के इस फैसले के बाद से ही ब्राजील में एक्स के निलंबन को हटाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। दरअसल, एक जज और एलन मस्क के बीच दुष्प्रचार को लेकर गतिरोध के कारण 31 अगस्त से यहां एक्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन


एलन मस्क द्वारा दक्षिणपंथी अकाउंट्स को हटाने से इनकार करने और देश में एक नए कानूनी प्रतिनिधि का नाम बताने में विफल रहने के बाद मोरेस ने एक्स को बंद करने का आदेश दिया था। अपने नए आदेश में न्यायाधीश मोरेस ने ब्राजील के सेंट्रल बैंक एक्स के बैंक अकाउंट को अनब्लॉक करने को कहा, जिससे कि जुर्माने का भुगतान किया जा सके। एक्स ने कहा था कि वह 5.2 मिलियन डॉलर ( 43 करोड़ रुपये से ज्यादा) का भुगतान करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


बता दें कि जज मोरेस ब्राजील में दुष्प्रचार पर रोक लगाने के अपने अभियान को लेकर टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के साथ लंबे समय से बहस जारी है, लेकिन दोनों के बीच यह बहस अब एक उच्च-स्तरीय झगड़े में बदल गया है। प्रतिबंध लगने से पहले तक ब्राजील में एक्स के 22 मिलियन फॉलोअर्स थे। ब्राजील में फिर से सक्रिय होने के लिए एक्स ने अदालत की शर्तों को मानना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क लगातार सोशल मीडिया पोस्ट पर जज मोरेस को घेर रहे हैं। उन्होंने मोरेस को एक दुष्ट तानाशाह बताया और हैरी पॉर्टर सीरीज के खलनायक वोल्डेमॉर्ट का नाम दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed